बिलासपुर प्रेस क्लब में चुनावी बिगुल! 28 दिसंबर को होगा फैसला

 बिलासपुर: बिलासपुर प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित और चर्चित चुनाव का आधिकारिक ऐलान आखिरकार हो गया है। सहायक पंजीयक फर्म्स एवं सोसाइटी ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा जारी विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम ने शहर के मीडिया जगत में चुनावी हलचल तेज कर दी है। इस बार पूरा चुनाव तीन चरणों में सख्त व्यवस्था और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा।

पहला चरण : सदस्यता सूची और आपत्तियाँ

  • 15 दिसंबर – प्रारंभिक सदस्य सूची जारी

  • 16 दिसंबर – दावे–आपत्तियाँ दर्ज

  • 17 दिसंबर – दावे–आपत्तियों का निराकरण

  • 18 दिसंबर – अंतिम सदस्यता सूची जारी

दूसरा चरण : नामांकन और पात्रता जांच

19 दिसंबर को आयोजित सामान्य सभा के बाद
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह–सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए नामांकन खोले जाएंगे।

  • दोपहर 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच

  • जांच के बाद वैध अभ्यर्थियों की आधिकारिक घोषणा

तीसरा चरण : मतदान और नतीजे

28 दिसंबर को

  • सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

  • मतदान समाप्त होते ही तत्काल मतगणना

  • उसी दिन परिणाम घोषित

चुनाव की विशेष बातें

  • मतदान गुप्त बैलेट से होगा

  • सदस्यता कम से कम 180 दिन पुरानी होना अनिवार्य

  • पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और संचालन सीधे सहायक पंजीयक द्वारा

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *