बिलासपुर: GM तरुण प्रकाश जी! क्या आपके CPRO सुस्कर विपुल विलासराव नहीं चाहते कि मीडिया रेलवे की सकारात्मक खबरें प्रकाशित करे?

बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट हमेशा से जनता की आवाज़ को तरजीह देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से उनके कामकाज पर सवाल पूछता आया है। हमारा मकसद साफ है— जनता के टैक्स से तनख्वाह पाने वाले अधिकारी जनता को जवाबदेह हों और सूचना में पारदर्शिता बनी रहे।

जनता की मांग पर हमारी टीम रेलवे GM ऑफिस में मौजूद CPRO सुस्कर विपुल विलासराव से रैक साइडिंग की प्रक्रिया जानने के अलावा वो जानकारी भी जाननी चाही जिससे रेलवे की उपलब्धि नजर आए, लेकिन वहाँ जो रवैया CPRO का देखने को मिला, वह चौंकाने वाला था।

सूचना देने के बजाय CPRO सुस्कर विपुल विलासराव ने ही हमसे सवाल उठा दिया—
“क्या करोगे जानकारी लेकर?”

जब हमारी टीम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हम रेलवे की एक पॉज़िटिव स्टोरी बनाना चाहते हैं, तो उनका जवाब था—
“रैक साइडिंग में रैक आता है, मटेरियल लोड होता है और निकल जाता है… बस।”
इसके बाद उन्होंने बाकी जानकारी अगली बार देने की बात कही, लेकिन कब देंगे, यह स्पष्ट नहीं किया।

जब टीम ने वैधानिक रूप से रैक साइडिंग जाकर पूरी प्रक्रिया समझने की बात कही तो जवाब मिला—
“ठीक है… देखते हैं।”

उनके लहजे और व्यवहार से साफ महसूस हुआ कि वे मीडिया को रेलवे की सकारात्मक उपलब्धियों को दिखाने से भी परहेज़ कर रहे हैं।

जबकि केंद्र सरकार लगातार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता तक सही जानकारी पहुँचाने पर जोर दे रही है। ऐसे में रेलवे का CPRO सुस्कर विपुल विलासराव मीडिया के प्रति सहयोगी न होकर उल्टा सवाल पूछे—यह गंभीर चिंता का विषय है।

GM तरुण प्रकाश बिलासपुर की कार्यशैली को देख कर लगता है कि वे पारदर्शिता और पब्लिक कनेक्ट को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन उनके ही कार्यालय में इस तरह का व्यवहार सवाल खड़े करता है
क्या रेलवे के जमीनी कामों को जनता के सामने लाना अब अपराध है?

मीडिया अगर पॉजिटिव स्टोरी भी करना चाहे तो CPRO सुस्कर विपुल विलासराव क्यों सहयोग नहीं कर रहे?

न्यूज़ हब इनसाइट जनता की आवाज़ और पारदर्शिता की लड़ाई आगे भी जारी रखेगा।

पूछता है न्यूज़ हब इनसाइट(NHI)

 

-गुणवत्ताहीन सड़क, FDR घोटाला, दिव्यांगों के फुटपाथ पर कब्जा… फिर भी कार्रवाई शून्य! आखिर किसके संरक्षण में हैं कमल सिंह ठाकुर और भरत कश्यप?”

-दिव्यांगों का हक़ पर पार्षद भरत कश्यप का कब्जा, कमल ने सड़कें बनाई घटिया… फिर भी सख्त कार्रवाई नहीं! जनता पूछे—क्या अमित कुमार के ऑफिस में सब ठीक है?”

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ी भाषा को मिला नया व्याकरणिक आधार, ‘छत्तीसगढ़ का संपूर्ण व्याकरण’ के चौथे संस्करण का विमोचन

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया विमोचन, बोले—भाषा के संरक्षण और अध्ययन में महत्वपूर्ण कृति छत्तीसगढ़ी भाषा की विरासत को मिला नया अध्याय, डॉ. रमन सिंह ने किया ‘संपूर्ण व्याकरण’ के चौथे संस्करण का विमोचन बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा के अध्ययन, शोध और संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जाने वाली कृति ‘छत्तीसगढ़ का संपूर्ण व्याकरण’ के चतुर्थ संस्करण का गरिमामय विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने आवास पर किया। पुस्तक का लेखन डॉ. विनय कुमार पाठक एवं…

    Continue reading
    बिलासपुर में 15 अगस्त को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू फहराएंगे तिरंगा

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, शासन ने जारी की जिलावार अतिथियों की सूची बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज केंद्रीय राज्य मंत्री लखन साहू फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *