महाराजा अग्रसेन सम्मान 2025 से सम्मानित हुए राजेंद्र (राजू) अग्रवाल, मिले ₹2 लाख की सम्मान निधि

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव रजत वर्ष के भव्य समापन समारोह में राष्ट्रीय गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर) सहित प्रदेशभर के अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस भव्य अवसर पर प्रतिष्ठित “महाराजा अग्रसेन सम्मान 2025” सामाजिक समरसता, सामाजिक सेवा और दिव्यांग सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान के लिए बिलासपुर के राजेंद्र (राजू) अग्रवाल को प्रदान किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के सहयोग से प्रदान किया गया।

सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न के साथ ₹2,00,000 की सम्मान निधि भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न जिलों से आए आगंतुकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    दीपावली मिलन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि; प्रदेशभर के पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों का होगा सम्मान

    बेमेतरा। दीपावली की खुशियों के बीच पत्रकारिता, साहित्य, कला और शिक्षा की प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य मंच सजने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला इकाई बेमेतरा के तत्वावधान में 16 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग रोड स्थित टाउन हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद विजय…

    Continue reading
    रायपुर में ‘अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ’ के भव्य कार्यालय का शुभारंभ; शिक्षा, शोध और नवाचार के नए युग की शुरुआत

    कुलाधिपति डॉ. विनय कुमार पाठक व कुलपति न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण बाजपेयी के सानिध्य में हुआ उद्घाटन, प्रदेश की दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत* रिटायर्ड जनसंपर्क अधिकारी स्वराज तरूण की पुस्तक का हुआ विमोचन  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और ज्ञान-संवर्धन को नई दिशा देने के उद्देश्य से न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) की शैक्षणिक एवं शोध इकाई ‘NHICF अंतरराष्ट्रीय ज्ञान एवं शोध विद्यापीठ’ के नवीन कार्यालय का राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में भव्य उद्घाटन किया गया। यह संस्थान उच्च स्तरीय शोध, बौद्धिक विकास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *