बिलासपुर में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला : साधेलाल का कारनामा या सिस्टम की नाकामी?

फर्जी मेडिकल बिल कांड : साधेलाल अकेला दोषी या पूरा तंत्र जिम्मेदार?

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा की गई जांच में शिक्षक एवं संकुल समन्वयक पौंसरा साधेलाल पटेल पर फर्जी चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने साधेलाल पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर नियत किया गया है।

जांच में सामने आया कि—

  1. साधेलाल पटेल ने अपने नाम से 7.73 लाख का फर्जी मेडिकल देयक प्रस्तुत किया, जबकि वास्तविक बिल केवल 77 हजार का था और वह भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था।
  2. सहायक शिक्षक उमाशंकर चौधरी के नाम से 5.42 लाख का बिल प्रस्तुत किया गया, जबकि मेडिकल स्टोर द्वारा प्रदत्त वास्तविक बिल मात्र 1.43 लाख का था।
  3. पत्नी राजकुमारी पटेल के नाम से 4.03 लाख का बिल प्रस्तुत किया गया, जबकि वास्तविक देयक केवल 47 हजार का था।
  4. मृत शिक्षक नरेन्द्र कुमार चौधरी के नाम से मृत्यु के एक वर्ष बाद 5.33 लाख का फर्जी बिल लगाया गया, जबकि वास्तविक राशि मात्र 32 हजार थी।
  5. राजकुमारी पटेल के नाम से ही एक और 7.32 लाख का बिल दाखिल किया गया, जबकि मेडिकल रसीद मात्र 33 हजार की थी।
  6. सिविल सर्जन के अनुसार जिन देयकों की वास्तविक राशि 33,123 एवं 40,947 रुपये थी, उनमें कूटरचना कर करोड़ों का भुगतान दर्शाने की कोशिश की गई।

साधेलाल पटेल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 16 का उल्लंघन माना गया है। यह गंभीर कदाचार की श्रेणी में आते हुए छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।

 निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही प्राप्त होगा।

फर्जी मेडिकल बिल घोटाला – सरकारी तंत्र की निगरानी पर उठे सवाल

साधेलाल पटेल द्वारा किया गया फर्जीवाड़ा केवल एक व्यक्ति का अपराध नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। सवाल यह है कि—

– आखिर कैसे मृत शिक्षक के नाम से भी लाखों का बिल स्वीकृत हो गया?
– कैसे 77 हजार का वास्तविक बिल 7.73 लाख दिखाकर पास हो गया और किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी?
-एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई फर्जी बिल स्वीकृत होते रहे और सिस्टम खामोश रहा।

यह पूरा मामला बताता है कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की जांच व भुगतान प्रक्रिया कितनी कमजोर है। अगर साधेलाल पकड़ा नहीं जाता तो यह पैसा सरकारी खजाने से चुपचाप निकल जाता और किसी को भनक तक नहीं लगती।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की “स्मार्ट ट्रिक” नहीं बल्कि सिस्टम की निगरानी व्यवस्था में सेंध है। अधिकारियों की भूमिका, फाइल चेकिंग और अनुमोदन प्रक्रिया सभी पर सवाल उठना लाज़मी है।

आज सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या सरकारी सिस्टम इतना लचर है कि कोई भी कूटरचना कर करोड़ों का भुगतान निकलवा सकता है?
अगर हाँ, तो साधेलाल प्रकरण केवल एक घोटाला नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की चेतावनी घंटी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *