बिलासपुर : शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के 20वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए डॉ. सुनील यादव

शहीदों की स्मृति में नरगोडा में हुआ कार्यक्रम

बिलासपुर, 15 सितम्बर। ग्राम नरगोडा में भारतीय सेना के वीर सपूत शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के 20वें शहादत दिवस पर रविवार को भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाज प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान से ही देश की अस्मिता सुरक्षित है।

समारोह में प्रदेश और जिले के कई जनप्रतिनिधियों के साथ डॉ. सुनील यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन आन (AAN) पूर्व सैनिक कल्याण संगठन बिलासपुर संभाग, छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज एवं ग्राम पंचायत नरगोडा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *