बिलासपुर : खमतराई में शासकीय भूमि पर गायत्री साहू और उसके भांजे प्रेम साहू का कब्ज़ा – ग्रामीण

बिलासपुर। ग्राम खमतराई अशोक नगर, सरकण्डा–बिरकोना रोड मुख्य मार्ग पर स्थित बेशकीमती शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासियों(दुर्गा प्रसाद पांडे, कृष्णाराव कान्त,फुलिया बाई, ईश्वरी देवी एवं अन्य)  ने संभाग आयुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और जोन-7 कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नंबर 25, तहसील व जिला बिलासपुर में शिकायतकर्ता दुर्गा पाण्डेय (खसरा नंबर 559/2/07/11, रकबा 2082.5 वर्गफुट), फुलिया बाई (खसरा नंबर 559/2/1/4) और श्रीमती ईश्वरी देवी (खसरा नंबर 559/2/1/8) की भूमि दर्ज है। इन सभी विक्रय पत्रों एवं सीमांकन में स्पष्ट उल्लेख है कि उनकी भूमि के दक्षिण दिशा में शासकीय भूमि स्थित है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त शासकीय भूमि पर पूर्व में सागौन के वृक्षारोपण किए गए थे और नगर पालिका निगम की जल प्रदाय पाइपलाइन भी इसी भूमि से होकर गुजरती है। बच्चों के खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी ग्रामीण इस भूमि का उपयोग करते रहे हैं।

WhatsApp Image 2025-09-12 at 17.26.45 (5)

लेकिन हाल ही में गायत्री साहू पति धर्मेंद्र साहू और उसका भांजा प्रेम साहू द्वारा इस शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें मारपीट की धमकी दी जा रही है।

ग्रामवासियों ने संभाग आयुक्त व अन्य अधिकारियों से मांग की है कि शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *