बिलासपुर निगम की नींद अब टूटी — 17 लाख का किराया डकार गए दुकानदार

बिलासपुर:  सालों तक मुफ्तखोरी का मज़ा लेने वाले दुकानदारों पर आखिरकार निगम का डंडा चला। महिला समृद्धि बाजार और बृहस्पति बाजार की 13 दुकानों को किराया न चुकाने पर सील कर दिया गया। कुल बकाया राशि? पूरे 17 लाख रुपये से भी ज्यादा! सवाल ये है कि इतने साल तक आखिर निगम सो क्यों रहा था? क्या नोटिस भेजने का ढोल पीटकर प्रशासन केवल दिखावा कर रहा था?

महिला सशक्तिकरण के नाम पर बना महिला समृद्धि बाजार अब किराया हड़पने का अड्डा बन गया था। जिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना था, वे निगम की दया पर पल रही थीं। बकाया रकम कोई छोटी-मोटी नहीं — 14.55 लाख रुपये! बृहस्पति बाजार की 3 दुकानों का बकाया भी 3 लाख रुपये से ऊपर। ये आंकड़े निगम की नाकामी और दुकानदारों की बेपरवाही दोनों को बेनकाब करते हैं।

सीधा सवाल — किराया न देने वालों की दुकानें वर्षों तक कैसे चलती रहीं? क्या निगम के बाबू और अफसर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे थे? या फिर चुपचाप हिस्सेदारी लेकर बकायेदारों को बचाते रहे? अगर आज सीलिंग हुई है तो यह भी मानना पड़ेगा कि मिलीभगत की पोल खुलने लगी है।

दुकान सील करना पहली कार्रवाई है, लेकिन असली कार्रवाई तब होगी जब बकाया वसूली हो। सिर्फ ताला लगाकर अखबारों में फोटो खिंचवाना जनता को गुमराह करना है। निगम चाहे तो एक हफ्ते में बकाया वसूल सकता है — लेकिन करेगा तभी, जब अफसरों की सांठगांठ न हो।

जनता का हक़ मारकर, किराया डकारकर दुकानदारों ने धोखा दिया है। निगम की सुस्ती और दुकानदारों की चालाकी दोनों ने मिलकर इस सिस्टम को खोखला किया है। अब वक्त आ गया है कि या तो निगम बकाया वसूली करे, या जनता साफ-साफ कहे — ये दुकानें मुफ़्तखोरी का बाजार हैं, विकास का नहीं।

महिला समृद्धि बाजार की 10 दुकानें सील

गणेश नगर चौक के पास बनाए गए महिला समृद्धि बाजार में किराया बकाया रखने वाली 10 दुकानों को सील किया गया। इनमें शामिल हैं —

  • दुकान क्रमांक 53 – कल्पना चाकी

  • दुकान क्रमांक 54 – भावना शर्मा

  • दुकान क्रमांक 55 – वैशाखी शाहा

  • दुकान क्रमांक 57 – ज्योति सोनी

  • दुकान क्रमांक 58 – पूनम भदराजा

  • दुकान क्रमांक 60 – सुनीता देवी

  • दुकान क्रमांक 62 – लक्ष्मी देवी

  • दुकान क्रमांक 63 – जमुना सोनी

  • दुकान क्रमांक 64 – लेखा चौधरी

  • दुकान क्रमांक 74 – सकीना भारमल

इन दुकानों का कुल बकाया किराया ₹14,55,655 है।

 बृहस्पति बाजार की 3 दुकानें भी सील

इसी तरह बृहस्पति बाजार की 3 दुकानों को भी सील किया गया। इनमें शामिल हैं —

  • दुकान क्रमांक 6 – जमुना देवी

  • दुकान क्रमांक 8 – सालिकराम

  • दुकान क्रमांक 23 – रजनी गुप्ता

इन दुकानों का कुल बकाया ₹3,09,278 है।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *