बिलासपुर: पुलिस ने इन लोगों के साथ मूल्कराज अजमानी के लड़के हरवंश को भी किया गिरफ्तार

 बिलासपुर। पुलिस ने शहर में जुआ-सट्टा पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा, लोधीपारा सरकण्डा में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ताश पत्ती और प्लास्टिक कॉइन से रूपये पैसों का दांव लगाकर “काटपत्ती” नामक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹41,505 नगदी रकम एवं 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. रमेश कुमार अग्रवाल (70) निवासी अग्रसेन चौक, बिलासपुर

  2. सुशील अग्रवाल (60) निवासी पुराना सरकण्डा, बिलासपुर

  3. चन्द्रशेखर अग्रवाल (64) निवासी अकलतरा, जांजगीर-चांपा

  4. विजय विधानी (64) निवासी हेमूनगर चौक, तोरवा, बिलासपुर

  5. हरवंश लाल अजमानी (79) निवासी दयालबंद, बिलासपुर

  6. बिहारी ताम्रकार (66) निवासी करबला रोड, कोतवाली, बिलासपुर

  7. तेजेस्वर वर्मा (40) निवासी गोड़पारा, सिटी कोतवाली, बिलासपुर

  8. सुनील अग्रवाल (60) निवासी चांटीडीह, सरकण्डा

  9. पारसराय (48) निवासी 27 खोली, सिविल लाइन, बिलासपुर

पुलिस कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सरकण्डा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर में जुआ-सट्टा खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *