बिलासपुर में अपराध पर अमर अग्रवाल की चुप्पी – पुलिस की कार्रवाई जारी, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद

पुलिस कर रही कार्रवाई, पर बिलासपुर के अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद!

अमर अग्रवाल के वादे और जमीनी हकीकत: बिलासपुर में चाकूबाजी जारी

-कांग्रेस या भाजपा, अपराध तो बिलासपुर में बना ही हुआ – जनता देख रही चुप्पी

बिलासपुर। शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी और अपराध की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को कोतवाली पुलिस ने 13 गुंडा/निगरानी बदमाशों को तलब कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, लेकिन घटनाओं की रफ्तार यह बताती है कि अपराधियों के हौसले अब भी कम नहीं हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में भी ऐसे ही अपराध तेजी से बढ़ रहे थे। उस समय बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे थे, जिन्होंने भाजपा नेता अमर अग्रवाल को हराया था। उस दौरान अमर अग्रवाल ने लगातार कांग्रेस सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा था और चुनाव प्रचार में वादा किया था कि यदि वे विधायक बने तो बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई कर अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाएंगे।

लेकिन मौजूदा हालात पर नजर डालें तो चाकूबाजी और अपराध की घटनाओं में कोई ठोस कमी नहीं आई है। पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ कर कार्रवाई कर रही है, बावजूद इसके अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। सबसे अहम बात यह है कि मौजूदा घटनाओं पर अमर अग्रवाल की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शहर में बढ़ते अपराधों पर आम नागरिकों का कहना है कि “भले ही बिलासपुर पुलिस अपराध नियंत्रण की मिसाल पेश करने का दावा कर रही हो, मगर रोजाना हो रही घटनाएं खुद इस बात की गवाही दे रही हैं कि अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा।”

पुलिस अधिकारी भी मान रहे हैं कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *