बिलासपुर जिला भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कौशिक और सवन्नी का जताया आभार

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिले की कार्यकारिणी में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा बिल्हा क्षेत्र से 6 कार्यकर्ताओं को जिले की कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें दो बार बिल्हा मंडल अध्यक्ष रह चुके सोमेश तिवारी को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं, बिल्हा नगर पंचायत की दो बार की अध्यक्षा पुनीता डहरिया को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

निवर्तमान बोदरी मंडल अध्यक्ष पेंगन वर्मा को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी तरह सिरगिट्टी नगर पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष गायत्री मनोज दुबे और क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता डॉ. देवेंद्र कौशिक को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। युवा मोर्चा से पदोन्नति पाकर रीतेश अग्रवाल को भी भाजपा जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *