बिलासपुर: स्कूल में तिरंगा फहराकर पं. गंगा प्रसाद ने दिखाया साहस – डॉ. पाठक

बिलासपुर। विकास नगर 27 खोली वाजपेयी परिषद में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 83वें राष्ट्रीय ध्वजारोहण का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि थावे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में भी आंदोलन हुए। इसी दौरान विद्यार्थी जीवन में पं. गंगा प्रसाद वाजपेयी ने गवर्नमेंट हाई स्कूल (स्वामी आत्मानंद शा. बहु. उ. मा. शाला) में यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराया। यह साहसिक कदम इतिहास में दर्ज हो गया और उनके पूरे परिवार में राष्ट्रीयता की भावना गहराई तक बसी रही।

डॉ. पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने प्रोटोकॉल से आगे बढ़कर तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप ने की। उन्होंने वार्ड क्रमांक 15 में ‘घर-घर झंडा, हर मन झंडा’ संकल्प की शुरुआत की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पार्षद नितिन पटेल ने भी राखी पर्व की बधाई देते हुए उपस्थित लोगों से घर-घर झंडा फहराने का संकल्प करवाया।

इस अवसर पर सेनानी परिवार के उत्तराधिकारी डॉ. शकुंतला जितपुरे, ममता मिश्रा, डॉ. किरण बाजपेयी, ई. रमेंद्र राव बाबा भैया, अनुपम मिश्रा, योगेश तिवारी, प्रतिभा शुक्ला, रामशंकर शुक्ला, गणपत चौहान, वीणा शुक्ला सहित कई लोगों को श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व आदिवासी दिवस पर वीर नारायण सिंह बिंझवार, भारत माता और पं. गंगा प्रसाद वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। ध्वज रक्षक चंद्र प्रकाश बाजपेयी के नेतृत्व में ध्वजारोहण, वंदे मातरम्, ध्वज सलामी, ध्वज गीत, राष्ट्रगान और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समापन पर सभी अतिथियों ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। संचालन पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने किया और आभार प्रदर्शन अखिलेश चंद्र प्रदीप बाजपेयी ने किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: चापड़ के वार से छलनी फेफड़ा… सिम्स के डॉक्टरों ने 15 दिन वेंटिलेटर पर रखकर मौत से छीनी जिंदगी

    चापड़ के वार से छलनी फेफड़ा… सिम्स के डॉक्टरों ने 15 दिन वेंटिलेटर पर रखकर मौत से छीनी जिंदगी बिलासपुर। मौत और जिंदगी के बीच चल रही जंग में आखिरकार सिम्स के डॉक्टरों ने जीत हासिल कर ली। चापड़ से हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल तखतपुर निवासी 45 वर्षीय उषा दिवाकर को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर नया जीवन दिया। बताया जा रहा है कि 06 अप्रैल 2026 को हुए हमले में उषा दिवाकर के शरीर पर गहरे…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक में बड़े ऐलान, पत्रकारों को मिलेगा बीमा और फ्री हेल्थ चेकअप

    बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत से आज एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई। मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जोश, उत्साह और ऐतिहासिक फैसलों के साथ संपन्न हुई। प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा और भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन किया। पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक फैसले बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई बड़े और दूरगामी निर्णयों की घोषणा कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *