बिलासपुर: सत्यशीला उपाध्याय, पुष्पा दीक्षित और ऋषि उपाध्याय पर FIR दर्ज करने से क्यों बच रहे कलेक्टर?

क्या राशन माफियाओं का नेटवर्क अफसरों की छांव में फल-फूल रहा है?”

फूड विभाग में कौन है ऋषि उपाध्याय का रिश्तेदार? बना चर्चा का विषय!

क्या सत्यशीला उपाध्याय, पुष्पा दीक्षित और ऋषि उपाध्याय को बचाने की हो रही है कोशिश?

बिलासपुर जिले के मगरपारा क्षेत्र में संचालित जय महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह की शासकीय उचित मूल्य दुकान में सरकारी चावल की कालाबाजारी और रुपये लेकर राशन न देने की पुष्टि के बावजूद अब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया है। जबकि इसी तरह के मामले में जांजगीर-चांपा का जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए गबन करने वाले आरोपियों को सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 बिलासपुर का मामला

वार्ड क्रमांक 23, मगरपारा की दुकान (ID: 401001096) में खाद्य विभाग की जांच दिनांक 07जून 2025 को हुई थी। वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच में स्पष्ट हुआ कि दुकानदार चावल के बदले पैसे वसूल रहे थे। खाद्य शाखा, कलेक्टर कार्यालय द्वारा दिनांक 30जुलाई.2025 को दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लेकिन अब तक महिला समूह की अध्यक्ष सत्यशीला उपाध्याय, सचिव पुष्पा दीक्षित और विक्रेता ऋषि उपाध्याय पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया पर उनके खिलाफ FIR नहीं कराई गई है।

सवाल उठता है कि आखिर आरोपियों के खिलाफ FIR क्यों नहीं कराई जा रही  है?
क्या ये किसी बड़े सत्ताधारी या प्रभावशाली व्यक्ति की शह पर हो रहा है?

 जांजगीर-चांपा का उदाहरण

बम्हनीडीह ब्लॉक के बिर्रा रोड और कोटाडबरी में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में नमक, शक्कर और केरोसिन के गबन का मामला सामने आया। खाद्य निरीक्षक सुशील विश्वकर्मा की टीम की कार्रवाई में स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष गंगाबाई खांडेकर, रितेश खांडेकर, रामेश्वर खांडेकर और पहले से गिरफ्तार सोहन यादव पर धारा 420, 409, 34 IPC व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज हुई और सभी को जेल भेजा गया।

 क्यों दोहरा मापदंड?

  • एक ओर जांजगीर पुलिस ने गबन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल में डाला,

  • दूसरी ओर बिलासपुर में कार्रवाई सिर्फ दुकान निलंबन तक सीमित रह गई है।

क्या बिलासपुर में शासन-प्रशासन आरोपियों को बचा रहा है?
क्या राशन चोरों पर सख्त कार्रवाई सिर्फ कुछ ही जिलों तक सीमित है?

 विशेषज्ञों के अनुसार, इस मामले में के आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत  आपराधिक धाराएं लगाई जाएं और उन्हें जेल भेजा जाए, ताकि जनकल्याण की योजनाओं से धोखा करने वालों को सख्त सजा मिले।

सूत्रों का दावा है कि यदि मामले में FIR होती है, तो ऋषि उपाध्याय विभाग के कई “काले चिट्ठे” उजागर कर सकता है।
यह भी सामने आया है कि वार्ड क्रमांक 23 की दुकान को किसी और वार्ड में जोड़ने की बजाय, उसे वार्ड 27 की उस दुकान से संलग्न किया गया है, जिसे ऋषि उपाध्याय के करीबी रिश्तेदार संचालित करते हैं। यह निर्णय भी संदेह के घेरे में है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *