बिलासपुर: “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने किया वृक्षारोपण, दिया मातृत्व और प्रकृति प्रेम का संदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने रविवार को रामा वर्ल्ड के मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” में सहभागिता निभाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति को समर्पित इस पहल को नई ऊँचाई दी।

इस भावनात्मक कार्यक्रम की अध्यक्षता रामा ग्रुप के चेयरमैन संजय अग्रवाल एवं उनकी माताजी श्रीमती कलावती देवी ने की। दोनों ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा, “हर वृक्ष, हर माँ की तरह जीवनदायिनी शक्ति लेकर आता है। जब हम पेड़ लगाते हैं, तो धरती पर एक और माँ का सृजन करते हैं।”

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने पूजा-अर्चना के साथ एक पौधा रोपित किया, जिसे “माँ कौशल्या सम्मान” के नाम से संजोया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा,

“माँ जितनी ममता, त्याग और सुरक्षा देती है, ठीक वैसे ही वृक्ष भी निःस्वार्थ भाव से धरती और मानवता को जीवन प्रदान करते हैं। यह पौधा मेरी श्रद्धांजलि है हर माँ को, जो अपने बच्चों के लिए हर तूफान से लड़ जाती है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में घरेलू महिलाएं, बुजुर्ग नागरिक और युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे हर वर्ष कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएंगे और उसे अपनी माँ के नाम समर्पित करेंगे।

इस पहल को न केवल पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है, बल्कि यह मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का नया अध्याय भी लिख रहा है। मुख्यमंत्री की पत्नी द्वारा प्रत्यक्ष भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि मातृत्व और पृथ्वी प्रेम साथ-साथ चल सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागियों ने वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। आयोजन स्थल पर हरियाली, भक्ति और संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *