BILASPUR: ASP राम गोपाल करियारे की विज्ञप्ति में कार चालकों के नाम नदारद – मीडिया से क्यों छिपाई गई पहचान?

बिलासपुर। खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के मामले में 6 कार चालकों पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा की गई कार्रवाई की खबर सामने आई है। लेकिन इस बार खबर में एक चीज़ चौंकाने वाली थी — आरोपी चालकों के नाम और उनकी गाड़ियों के नंबर का ज़िक्र नहीं किया गया।

क्या है मामला?

जब आप इस खबर की हेडलाइन पढ़ते हैं — “खतरनाक ड्राइविंग करने वाले 6 चालकों पर कार्रवाई”, तो पहला सवाल मन में यही उठता है कि आख़िर नाम क्यों नहीं बताए गए?
यह सवाल सिर्फ आपके मन में नहीं, बल्कि कई पत्रकारों और पाठकों के ज़हन में भी आया।

पुलिस की ओर से दी गई अपूर्ण जानकारी

दरअसल, बिलासपुर पुलिस की ओर से मीडिया के लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अधिकारी व पत्रकार शामिल हैं। आमतौर पर किसी भी पुलिस कार्रवाई की सूचना इस ग्रुप में प्रेस विज्ञप्ति के रूप में साझा की जाती है ताकि सार्वजनिक सूचना का दायरा मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचे।

लेकिन इस बार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करियारे द्वारा साझा की गई विज्ञप्ति में केवल यह बताया गया कि 6 कार चालकों पर चालान और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है, परंतु किसके खिलाफ हुई है — यह पूरी तरह छिपा रहा।

हमने की पड़ताल, सामने आए नाम

हमारी टीम ने जब इस मामले की गहराई से जांच की और अन्य मीडिया स्रोतों व अधिकारियों से पुष्टि की, तो चालान की प्रतियां और नाम सामने आए:

चालान किए गए कार चालकों के नाम

  • यशवंत मिश्रा
  • वेदान्त शर्मा
  • सिद्धार्थ शर्मा
  • विपिन वर्मा 
  • दुर्गेश ठाकुर 
  • अभिनव पांडे 

इन चालकों पर ₹2000-₹2000 का चालान किया गया है और इनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए RTO को रिपोर्ट भेजी गई है।

वीडियो हुआ था वायरल, SSP ने लिया संज्ञान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रतनपुर रोड की है, जहां 6 कारें लहराते हुए, तेज रफ्तार और खतरनाक ढंग से चलती दिखाई दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तत्काल संज्ञान लिया और इंटरसेप्टर प्रभारी सउनि के.के. मरकाम और उनकी टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस की चेतावनी: नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का लापरवाह और दुस्साहसी वाहन संचालन स्वयं चालक की जान के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उस पर कड़ी चालानी कार्रवाई के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन भी किया जाएगा।

पाठकों से वादा: पूरी और प्रमाणित खबर देंगे

हमारी टीम का यह सिद्धांत है कि पाठकों को अधूरी नहीं, पूरी और प्रमाणिक जानकारी दी जाए। यही वजह है कि जहां सरकारी विज्ञप्ति अधूरी रही, वहीं, हमने नाम सामने लाकर आपको “कम्प्लीट न्यूज़” दी।

यातायात नियमों का पालन करें — क्योंकि सड़क पर आपकी जिम्मेदारी सिर्फ आपकी नहीं, सबकी होती है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *