बिलासपुर: तुलसी आवास में जलभराव और गंदगी से बुरा हाल, प्रशासन की चुप्पी पर फूटा आक्रोश

बिलासपुर। वार्ड नंबर 51, राजकिशोर नगर स्थित तुलसी आवास के तीसरे ब्लॉक में जलभराव और गंदगी ने निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। बरसात के मौसम में सड़कों पर भरा गंदा पानी न केवल आवागमन में बाधा बन रहा है, बल्कि बीमारियों का कारण भी बनता जा रहा है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक-3 की सड़कों की हालत बेहद खराब है। सीसी रोड जगह-जगह से टूट चुकी है और सड़क में गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा। इसके उलट अन्य ब्लॉकों में ढाल युक्त सड़क निर्माण होने के कारण जलभराव जैसी स्थिति नहीं है।

निवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर वे कई बार वार्ड पार्षद और नगर निगम प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पानी सड़कों से होता हुआ घरों तक पहुंच रहा है, जिससे घरों में बदबू फैल रही है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासनिक उदासीनता से नाराज़ लोग

लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही अब बर्दाश्त के बाहर हो गई है। जब वे जोन कमिश्नर से मिलने जाते हैं, तो मुलाकात नहीं होती और फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलता। “कमीश्नर तो कमीश्नर हैं, फोन तक रिसीव नहीं करते,” — एक निवासी ने नाराज़गी जताते हुए कहा।

स्थानीय लोगों ने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से मांग की है कि सीसी रोड को तुरंत ढाल नुमा बनाया जाए ताकि जल निकासी की समस्या से निजात मिल सके। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *