बिलासपुर: बाजार में चिल्हर संकट से राहत: कैट ने व्यापारियों को बांटे ₹3.05 लाख के सिक्के

बिलासपुर: बाजार में चल रही चिल्हर (खुले पैसे) की किल्लत को दूर करने के लिए *कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। कैट ने ₹2, ₹10 और ₹20 के कुल ₹3 लाख 5 हजार मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराते हुए शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में इन्हें वितरित किया।

इस योजना के अंतर्गत

₹1 लाख 5 हजार के सिक्कों का वितर श्रीराम न्यू क्लॉथ मार्केट, अग्रसेन चौक में किया गया।
₹1 लाख के सिक्के व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों को दिए गए।
 वहीं, ₹1 लाख के सिक्कों का वितरण होलसेल दवाई मार्केट में किया गया।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा, कैट बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जयसिंह और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कैट पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल बाजार में खुले पैसों की कमी से जूझ रहे छोटे-बड़े व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है, जिससे लेन-देन में सुविधा बनी रहे और व्यापार सुचारु रूप से चलता रहे।

व्यापारी वर्ग ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कैट को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के अंतिम सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, भक्तिमय वातावरण में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने विधिवत किया अभिषेक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    बिलासपुर, शुभम विहार। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, सागा लेआउट, शुभम विहार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां संपूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक, पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने रूद्राभिषेक कर श्रावण मास के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शास्त्रों में श्रावण मास को साधना, उपासना और शिवभक्ति के लिए श्रेष्ठ काल माना गया है। संपूर्ण…

    Continue reading
    बिलासपुर: मित्रता दिवस पर महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ द्वारा रंगारंग आयोजन

    बिलासपुर। महिलाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और मित्रता दिवस के अवसर को खास बनाने के उद्देश्य से ‘परिवर्तन – एक आशा किरण’ संस्था द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक किरण पाठक और प्रीती ठक्कर रहीं, जिन्होंने महिलाओं के लिए मेंहदी, राखी थाली सजावट, स्वीट डिश मेकिंग और लकी गेम जैसी अनेक रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री किरण सिंह थीं। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में चुन्नी मौर्या और बिना ठक्कर उपस्थित रहीं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन जज रीना शाव द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *