रतनपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा के स्वागत को तैयार नगर, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

विकास मिश्रा की रिपोर्ट

रतनपुर: नगर की गौरव और सेना में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली कैप्टन प्राची शर्मा कल 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे पहली बार रतनपुर पहुंच रही हैं। उनके आगमन को लेकर नगर में उत्साह की लहर है और भव्य स्वागत की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

करैहापारा निवासी शिक्षक अनिल शर्मा और श्रीमती मीरा शर्मा की सुपुत्री कैप्टन प्राची शर्मा ने भारतीय सेना में 22 जनवरी 2023 को बेलगांव (कर्नाटक) से सेवा प्रारंभ की थी। चार माह के बाद उन्हें लखनऊ स्थित मध्य कमान में सेना के तीनों प्रभागों के लिए कैप्टन प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण कर 25 जुलाई 2023 को उनकी पोस्टिंग सांबा सेक्टर (J&K) में हुई।

कैप्टन प्राची शर्मा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपनी मेडिकल टीम के साथ आपातकालीन सेवाओं और कैजुएल्टी प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साहसिक योगदान और समर्पण ने रतनपुर नगर का गौरव बढ़ाया है।

नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा, “कैप्टन प्राची शर्मा हमारे नगर की शान हैं। उन्होंने जिस समर्पण से ऑपरेशन सिंदूर में अपनी सेवाएं दीं, वह हम सबके लिए गर्व का विषय है। पूरा नगर उनके स्वागत को आतुर है।”

क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्राची शर्मा को रतनपुर, छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बताते हुए कहा कि, “एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश सेवा के लिए अग्रिम मोर्चे पर जाना और महत्वपूर्ण भूमिका निभाना प्रेरणादायक है।”

नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष पुष्पकांत कश्यप ने भी कहा, “नगर की लाडली कैप्टन प्राची शर्मा ने अपनी निष्ठा और सेवा भावना से रतनपुर का नाम रोशन किया है। कल पूरा नगर उनका अभूतपूर्व स्वागत करेगा।”

कैप्टन प्राची शर्मा के आगमन को लेकर रतनपुर नगर में सजावट, स्वागत द्वार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगरवासियों में उत्साह चरम पर है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *