बिलासपुर: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर दक्षिण मंडल द्वारा भव्य आयोजन, पार्षदों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण मंडल द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की नवीन कार्यकारिणी और पार्षदों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के महापुरुषों और वीरांगनाओं की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई होलकर एक धर्मपरायण, न्यायप्रिय और प्रजावत्सला शासिका थीं, जिन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के आत्मसम्मान को सशक्त करने का कार्य किया।

समारोह का संचालन नारायण गोस्वामी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जगदीश साव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – मुर्तजा वनक, मंडल महामंत्री शोभा कश्यप, पार्षद अमित तिवारी, वंदना महेश चंद्रिकापुरे, अमित राय, संजय गुप्ता, विकास यादव, संजय यादव, कविता वर्मा, पूनम श्रीवास, निशि यूके, कुसुम भारद्वाज, विशाल कश्यप, मोनू रजक, हाजी जुबेर, साहिल कश्यप, चांदना गोस्वामी, अजय भट्ट, विनय अग्रवाल, शिव पटेल, स्नेहलता शर्मा, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, उषा भांगे, ज्योति मिश्रा, राइसा बेगम, किशोर यादव, पूजा खत्री, भावना मेश्राम, सुनीता सोनवानी व अभिषेक गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई की जीवनगाथा, उनके न्याय, धर्म और नारी सम्मान की भावना को याद करते हुए सभी ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *