बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा शहीद पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि, पत्रकार सुरक्षा और सशक्तिकरण पर लिए गए अहम फैसले

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों के योगदान का सम्मान

बिलासपुर:  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ द्वारा प्रेस ट्रस्ट भवन, ईदगाह चौक में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता, लोकहित में पत्रकारिता के योगदान और पत्रकारों की भूमिका को सम्मानित करना था। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई, जिसमें समाज में पत्रकारों के योगदान और मीडिया की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान महासंघ ने उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने साहस और निष्ठा के बल पर समाज में जागरूकता लाने का कार्य किया। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
महासंघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा और महासचिव पंकज खंडेलवाल ने प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने और पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सशक्त करने के लिए समाज और संगठनों को एकजुट होकर काम करना होगा।
बैठक में लिए गए अहम फैसले
1. पत्रकार सुरक्षा कानून को  लागू कराने के लिए प्रदेशभर में व्यापक जनजागरूकता मुहिम चलाई जाएगी।
2.पत्रकारों के हित में कार्य करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था  न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन और महासंघ के संयुक्त सहयोग से 100 जरूरतमंद पत्रकारों के लिए नि:शुल्क वेब न्यूज़ पोर्टल बनाने की घोषणा की गई।
यह प्रयास डिजिटल मीडिया में पत्रकारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नया आयाम जोड़ेगा।
कार्यक्रम में उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र कश्यप, मोहम्मद इसराइल, कमल गुप्ता, रेशमा लहरे, गीता सोनी और अनीश गंधर्व सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। इस आयोजन ने पत्रकारिता और समाज के बीच संवाद और सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया।
  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *