बिलासपुर: “परिवर्तन – एक आशा की किरण” संस्था की पहल, देशभर के बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित राष्ट्रीय ऑनलाइन ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन

बिलासपुर। “परिवर्तन – एक आशा की किरण” संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन ड्रॉइंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर स्वच्छ भारत अभियान को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से चित्रों में उकेरा।

संस्था की संस्थापिकाएं प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और छुट्टियों के समय उन्हें रचनात्मक कार्यों में संलग्न रखना था।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🎨 प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं

👉 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग:

  • प्रथम स्थान: अन्वेशा राय (इंदौर), प्राची मतलानी (बिलासपुर)

  • द्वितीय स्थान: तन्वी गणात्रा (अकोला), सोनाक्षी ठाकुर (बिलासपुर)

  • तृतीय स्थान: परी नाथानी व ऋतुराज मलिक (बिलासपुर)

  • प्रोत्साहन पुरस्कार: टी. आरोन एंडरसन (भिलाई), अदिति कंवर व वैष्णवी सोनी (बिलासपुर)

👉 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग

  • प्रथम स्थान: अद्विका गुप्ता (दुर्ग), अद्वैत टेंभूणे (बिलासपुर)

  • द्वितीय स्थान: सनय रायचा (रायपुर), नवित्री जैन (बिलासपुर), चित्रांगना साहू (पंडेरिया)

  • तृतीय स्थान: गुंजन संतनानी (तेलंगाना), अंशिका शर्मा (बिलासपुर)

  • प्रोत्साहन पुरस्कार: सिया पोपट (यवतमाल), अनाया पांडे (महासमुंद), शिव्या शर्मा (बिलासपुर)

🏆 सम्मान और संदेश

प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक ने कहा,
“स्वच्छता राष्ट्र निर्माण की नींव है। बच्चों को इस दिशा में जागरूक करना समय की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

इस आयोजन को सफल बनाने में वसुधा शर्मा एवं अंजलि दुबे का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *