बिलासपुर: आदिवासी विभाग के विवादित अधिकारी सीएल जायसवाल की रिटायरमेंट पार्टी बड़े होटल में हुई चंदे के पैसे से, बना चर्चा का विषय

सीएल जायसवाल की रिटायर्डमेंट पार्टी सुर्खियों में

बिलासपुर: आदिवासी विभाग के एक बड़े अधिकारी मार्च में रिटायर हुए, लेकिन उनकी रिटायरमेंट पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियों में है। स्वाभाविक रूप से एक रिटायरमेंट पार्टी आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन पारंपरिक तरीके से नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह पार्टी बड़े होटल में आयोजित की गई थी, और चंदा वसूलने का मामला भी सामने आया है।

सूत्र बताते हैं कि रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों से एकत्रित चंदे से हुआ। यह चंदा करीब 2 से 3 लाख रुपये के बीच वसूल हुआ।

कायदे से रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन संबंधित अधिकारी द्वारा दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी की जिम्मेदारी उस विवादित जूनियर अकाउंटेंट के पास थी, जो GPM में ट्रांसफर होने के बावजूद बिलासपुर में अपनी जड़ें जमाए हुए है और जो पहले भी विवादों में रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, चंदे की पूरी राशि इस जूनियर अकाउंटेंट के पास एकत्रित हुई. जिससे अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 

बिलासपुर: आदिवासी विभाग का मामला

सुर्खियों में पवन शर्मा

जीपीएम में ट्रांसफर होने के बावजूद भी बिलासपुर में जमे हुए हैं लेखा अधिकारी पवन शर्मा, बात पहुंची आयुक्त पदुम सिंह एल्मा तक

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading
    बिलासपुर: सावन के रंग में सजी इनरव्हील की महफिल, ‘सावन क्वीन’ के ताज के साथ सेवा का संकल्प भी

    मोना पाठक बनीं सावन क्वीन, अनुभूति मरिहास और पुष्प रेखा रात्रि रहीं क्रमशः दूसरे-तीसरे स्थान पर; एक वर्ष तक डायलिसिस मरीज की मदद का क्लब ने लिया संकल्प बिलासपुर। सावन की हरियाली, सोलह श्रृंगार की खूबसूरती, कजरी की मिठास और दोस्ती की आत्मीयता—इन सबका अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब इनरव्हील क्लब बिलासपुर ने सावन उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस को उत्साह एवं गरिमामय अंदाज में मनाया। कार्यक्रम में जहां महिला सदस्यों ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेरे, वहीं उत्सव को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *