
बिलासपुर: आज बिलासपुर जिले के बिल्हा के मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसमें पत्रकार भी शामिल होंगे।
कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि उन्हें केवल स्टील फोटो खींचने की इजाजत दी गई है। जानकारी के अनुसार, जनसंपर्क विभाग के फोटोग्राफरों को भी वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी गई है।
हालांकि, दूरदर्शन की टीम को कार्यक्रम का वीडियो बनाने की अनुमति प्राप्त है, और जो वीडियो वह बनाएंगे, वह मीडिया को उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स) के निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।