बिलासपुर: हाई कोर्ट ने पीसीसीएफ वी श्रीनिवास राव की नियुक्ति को दी वैधता, याचिका खारिज

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने वन विभाग के पीसीसीएफ वी श्रीनिवास राव की अपैक्स स्केल पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता सुधीर अग्रवाल (1988 बैच के आईएफएस अधिकारी) ने 1990 बैच के अधिकारी श्रीनिवास राव की नियुक्ति को वरिष्ठता के नियमों के विरुद्ध बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

वरिष्ठता पर आपत्ति, हाईकोर्ट ने दिया यह फैसला

याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि वे वरिष्ठता के आधार पर इस पद के अधिक पात्र थे, जबकि श्रीनिवास राव को बिना न्यूनतम एक वर्ष की सेवा अवधि पूरी किए ही प्रमोशन दे दिया गया। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब जारी कर दिया गया है।

हाई कोर्ट का तर्क – वरिष्ठता नहीं, दक्षता और उपयुक्तता का मूल्यांकन

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि PCCF ‘एपेक्स स्केल’ पद चयन-आधारित होता है, न कि केवल वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के तहत दिया जाता है। इस चयन प्रक्रिया में वरिष्ठता से अधिक मेधा, दक्षता, निष्ठा और उपयुक्तता को प्राथमिकता दी जाती है।

APAR मूल्यांकन में श्रीनिवास राव को मिले अधिक अंक

विशेष चयन समिति (SSC) द्वारा किए गए मूल्यांकन में वी श्रीनिवास राव को 49.62/50 अंक प्राप्त हुए, जबकि याचिकाकर्ता सुधीर अग्रवाल को 48/50 अंक मिले। इसी आधार पर श्रीनिवास राव की नियुक्ति को उचित ठहराया गया।

कैट के फैसले को हाईकोर्ट ने किया बरकरार

हाईकोर्ट ने कहा कि विशेष चयन समिति का निर्णय पूरी तरह से नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लिया गया था। इसलिए, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), जबलपुर द्वारा 26 जून 2024 को पारित आदेश में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई और उसे बरकरार रखा गया।

इस फैसले के बाद वी श्रीनिवास राव की पीसीसीएफ (एपेक्स स्केल) पर नियुक्ति को पूर्ण वैधता मिल गई है, और वरिष्ठता को आधार बनाकर दी गई चुनौती अस्वीकार कर दी गई है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *