बिलासपुर: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू, 7 मार्च को कलेक्टर ने बुलाई बैठक

बिलासपुर:  इस माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस संबंध में 7 मार्च को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में बैठक आहूत की है।

बैठक में सभी विभागीय प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक के दौरान, कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात, जनसभा स्थल, स्वागत व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है, ताकि प्रधानमंत्री का दौरा सफल और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *