बिलासपुर: हाई कोर्ट ने सिम्स के रिटायर्ड प्रोफेसर के खिलाफ जारी रिकवरी आदेश को निरस्त किया

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. के. एन. चौधरी के खिलाफ जारी रिकवरी आदेश को हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही, उनसे वसूली गई समस्त राशि को तत्काल वापस करने का आदेश भी दिया है।

डॉ. के. एन. चौधरी, जो सिम्स में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे, 30 जून 2023 को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद, सिम्स के डीन ने उन्हें बिना कोई कारण बताओ नोटिस जारी किए और बिना किसी पूर्व सूचना के, उनके सेवाकाल में वेतन निर्धारण में त्रुटि के कारण अधिक वेतन भुगतान का हवाला देते हुए वसूली का आदेश जारी कर दिया।

डॉ. चौधरी ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की। उनकी ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय और स्वाति सराफ ने उच्च न्यायालय में तर्क प्रस्तुत किया कि सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णयों के अनुसार, यदि किसी मेडिकल अफसर या प्रोफेसर को उनके सेवाकाल में अधिक वेतन दिया गया हो, तो सेवानिवृत्ति के बाद पांच साल या उससे अधिक समय के बाद वसूली आदेश नहीं जारी किया जा सकता।

हाई कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार किया और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के निर्णयों का हवाला देते हुए डॉ. चौधरी के खिलाफ जारी वसूली आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि डॉ. चौधरी से वसूली गई समस्त राशि को तत्काल वापस किया जाए।

  • Related Posts

    नीट-2026 को लेकर बिलासपुर प्रशासन की तैयारी कितनी मजबूत?

    बिलासपुर: नीट (UG)-2026 परीक्षा को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने जिस स्तर पर तैयारी शुरू की है, वह केवल एक नियमित सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि एक हाई-रिस्क राष्ट्रीय परीक्षा के प्रति गंभीरता का संकेत है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से केंद्राध्यक्षों, सिटी कोऑर्डिनेटरों एवं अधिकारियों की बैठक लेना यह दर्शाता है कि प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहता।  क्यों महत्वपूर्ण है यह तैयारी? नीट देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। लाखों विद्यार्थियों का भविष्य इस परीक्षा…

    Continue reading
    बिलासपुर: आखिर सिविल ड्रेस में किस मिशन पर थे दो आरक्षक? कार्रवाई के बाद उठे सवाल

    लाइन अटैचमेंट के पीछे सिर्फ अनुशासन या कोई बड़ा संदेश? बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में दो आरक्षकों को बिना सूचना सिविल ड्रेस में वाहन जांच करने के आरोप में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) संबद्ध कर दिया गया। सतही तौर पर यह एक सामान्य विभागीय कार्रवाई प्रतीत होती है, लेकिन इसके पीछे कई प्रशासनिक, कानूनी और कार्यप्रणाली संबंधी प्रश्न छिपे हुए हैं। आखिर कार्रवाई इतनी गंभीर क्यों मानी गई? आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि दोनों आरक्षकों ने थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *