बिलासपुर: पुलिसकर्मी का हुआ ई-चालान

 बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर जिला यातायात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सवारी चलते हुए पुलिसकर्मियों का ई-चालान किया। यह कार्यवाही जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों समेत आमजन को ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

28 फरवरी 2025 को पुलिस वर्दी पहने हुए पुलिसकर्मियों द्वारा तीन सवारी करते हुए दुपहिया वाहन (वाहन क्रमांक CG 10 BM 3098) चलाने का मामला सामने आया। इस दौरान वाहन को शीघ्रता से विभागीय कार्य करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आई.टी.एम.एस. के माध्यम से ₹500 का ई-चालान जारी किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी विभाग के कर्मचारी हों। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें बिना किसी दबाव या विशेष औपचारिकता के नियमानुसार दंडित किया जाएगा।

यातायात पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया है कि आम जनमानस के साथ-साथ शासकीय, अर्ध-शासकीय विभागों और निजी संस्थानों में कार्यरत सभी व्यक्तियों से अपील है कि वे यातायात नियमों का समुचित पालन करें और वाहन चलाते समय सड़क के संकेतक, स्पीड लिमिट, सिग्नल संकेत, सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों का पालन करें। इससे न केवल कानून का उल्लंघन रोका जाएगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई में भी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहेगी।

यह कदम यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *