बिलासपुर: मतगणना की तैयारियां पूरी, 15 फरवरी को सवेरे 9 बजे शुरू होगी मतगणना

 

बिलासपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत 15 फरवरी को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम के लिए शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में सवेरे 09 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। सबसे पहले निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गिनती की जाएगी, जिसके लिए अलग से 02 टेबलों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना के लिए 76 टेबलों पर कार्य किया जाएगा।

आज मतगणना दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना स्थल पर केवल पासधारी व्यक्ति ही प्रवेश कर पाएंगे, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा बलों द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा कारणों से मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाईल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।

नगरीय निकायों की मतगणना स्थल:

  • नगर निगम बिलासपुर: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी
  • नगर पालिका परिषद तखतपुर: सांस्कृतिक भवन रामनगर
  • नगर पालिका परिषद रतनपुर: शहीद नूतन सोनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
  • नगर पालिका परिषद बोदरी: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला
  • नगर पंचायत बिल्हा: सांस्कृतिक भवन महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 5
  • नगर पंचायत कोटा: सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल
  • नगर पंचायत मल्हार: नवोदय विद्यालय मल्हार

मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और शांति एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *