बिलासपुर: चार बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई, 24 घंटे में जिले से बाहर जाने का आदेश

बिलासपुर: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले के चार कुख्यात बदमाशों पर जिला बदर की सख्त कार्रवाई की है। आदेश के तहत, इन अपराधियों को 24 घंटे के भीतर जिले और आसपास के राजस्व जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा, और यह प्रतिबंध छह महीने तक लागू रहेगा।

ये हैं जिला बदर किए गए बदमाश
जयकिशन यादव उर्फ राजू (33), निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी

अपराध: गुंडागर्दी, गाली-गलौच, मारपीट, चोरी और जान से मारने की धमकी
समीर उर्फ बकरा मुंडी (22), निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी चुचुहियापारा

अपराध: मारपीट, जान से मारने की धमकी, एनडीपीएस एक्ट, अपहरण, पास्को एक्ट
पी. ज्योति प्रकाश राव उर्फ मैडी राव (32), निवासी अंडर ब्रिज के पास, तारबाहर

अपराध: अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देना
विक्की पांडेय (22), निवासी बाजार पारा सकरी

अपराध: अवैध रूप से वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की कोशिश
छह महीने तक इन जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित
बिलासपुर जिला सहित जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बलौदाबाजार की सीमाओं में इन अपराधियों का प्रवेश छह महीने तक प्रतिबंधित रहेगा।

कड़ी निगरानी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट और सुनवाई के बाद जिला दंडाधिकारी ने राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत यह कार्रवाई की है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि चुनावी माहौल में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *