बिलासपुर: सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस

बिलासपुर। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतों पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सख्त रुख अपनाया है। पचपेड़ी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोन में धान तौल के दौरान निर्धारित मानक से अधिक वजन दर्ज किए जाने के मामले में उप पंजीयक सहकारिता, श्रीमती मंजू पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

क्या है मामला?
30 दिसंबर को तहसीलदार द्वारा सेवा सहकारी समिति सोन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समिति में रखे 163 बोरी धान की तौल की गई, जिसमें औसत वजन 41.673 किलोग्राम प्रति बोरी पाया गया। यह मानक वजन 40.600 किलोग्राम से लगभग 1 किलोग्राम अधिक था। इसके अलावा, निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी भी अनुपस्थित पाए गए।

क्या कहा गया नोटिस में?
जारी नोटिस में कहा गया है कि उप पंजीयक को पहले से ही निर्देशित किया गया था कि समितियों का सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें और धान की तौल मानक के अनुसार ही हो। इसके बावजूद धान का वजन अधिक पाया गया, जो यह दर्शाता है कि अधीनस्थ कर्मचारियों पर उनका नियंत्रण नहीं है। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उप पंजीयक से जवाब तलब किया है।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि उप पंजीयक द्वारा निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    कृषक-विमर्श को मिला साहित्यिक मंच, ‘कृषक-विमर्श : दशा और दिशा’ का भव्य लोकार्पण

      विकलांग और किन्नर विमर्श के बाद अब कृषक-विमर्श की दस्तक, डॉ. पाठक की नई कृति का लोकार्पण महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती ने किया ग्रंथ का विमोचन, विद्वानों ने कहा—कृषक जीवन पर केंद्रित यह विमर्श साहित्य में नई दिशा का संकेत बिलासपुर। भारतीय साहित्य और सामाजिक विमर्श के क्षेत्र में एक नई वैचारिक पहल के रूप में ‘कृषक-विमर्श : दशा और दिशा’ ग्रंथ का लोकार्पण महामण्डलेश्वर स्वामी डॉ. हरिहरानन्द सरस्वती जी महाराज, परमाध्यक्ष, दैवी सम्पद मण्डल, अमरकंटक (म.प्र.) के कर-कमलों से किया गया। यह ग्रंथ डॉ.…

    Continue reading
    सवाल जो अभी बाकी हैं— 6 मौतें कैसे हुईं? 4 वृद्धावस्था से तो 2 किस कारण से? क्या 300 पशुओं के लिए गौधाम पूरी तरह सुरक्षित था? और क्या जलभराव ने परिस्थितियों को प्रभावित किया?

    ओखर गौधाम में 6 पशुओं की मौत: जांच में उठे कई सवाल, अब जरूरी है मौतों से पहले और बाद की पूरी पड़ताल बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पिछले तीन दिनों के भीतर 6 पशुओं की मृत्यु का मामला प्रशासनिक जांच के बाद सामने आया है। पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 4 पशुओं की मृत्यु वृद्धावस्था तथा 2 पशुओं की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। साथ ही गौधाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *