बिलासपुर: “कांग्रेस में घमासान, चुनावी बैठक के बाद नेताओं के बीच हंगामा, सुबोध हरितवाल का व्यवहार बना विवाद का कारण”

कांग्रेस के भीतर बढ़ता असंतोष, क्या चुनावी रणनीति पर इसका असर पड़ेगा?

बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही बैठक के बाद एक विवाद छिड़ गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर लोकसभा प्रभारी सुबोध हरितवाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद जैसे ही दीपक बैज रवाना हुए, कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि सुबोध हरितवाल ने बैठक से बाहर निकलते समय कुछ बातें कीं, जिससे पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय और अन्य वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी फैल गई। इन नेताओं का कहना था कि उन्हें बैठक में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, जबकि कार्यकर्ताओं की बात सुनना जरूरी है।

इस पर सुबोध हरितवाल ने तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा, “पार्टी कैसे चलानी है, अब हमें सिखाओगे?” यह टिप्पणी सुनते ही कांग्रेस नेता भड़क गए। पूर्व मेयर राजेश पाण्डेय ने तत्काल विरोध जताया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस तरह की बात करना अनुचित है। इसके बाद गाली-गलौज और बदतमीजी का सिलसिला शुरू हो गया।

इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी और राकेश शर्मा ने सुबोध हरितवाल के व्यवहार को गलत बताया और कहा कि पार्टी में इस तरह की स्थिति से बचना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजेश पाण्डेय पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

यह घटनाक्रम कांग्रेस पार्टी के भीतर की एक गंभीर स्थिति को उजागर करता है, जहां नेताओं के बीच संवादहीनता और असहमति की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जो पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों पर भी असर डाल सकती है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *