बिलासपुर: लड़की की फेक आईडी बनाकर भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैजिक कॉल एप से ठग लिए 20 लाख… आप रहें सावधान

बिलासपुर :साइबर ठगी के डेली नए-नए मामले और अनोखे तरीके सामने आ रहे हैं. गरीब से लेकर अमीर तक, इनके तरीकों से बच नहीं पा रहे हैं. नया मामला  बिलासपुर से है, जहां रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 53 वर्षीय मुरली पटेल को  लगभग 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया. स्कैमर्स ने खुद  लड़की को बताया. आइए जानते हैं डिटेल्स. 

फेसबुक पर फर्जी लड़की की आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना बिलासपुर पुलिस ने रायगढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रार्थी मुरली पटेल से दोस्ती कर 20,29,199 रुपये ठग लिए थे।

आरोपियों ने फर्जी आईडी के जरिए पहले दोस्ती की, फिर छोटी-छोटी जरूरतों का हवाला देकर क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगवाए। ज्यादा रकम ठगने के लिए उन्होंने प्रार्थी को रायगढ़ बुलाकर नाबालिग लड़की से मिलवाया और विश्वास में लिया। पैसे न देने पर सुसाइड नोट भेजकर धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लैपटॉप, 3 मोबाइल, और ठगी की रकम से खरीदे गए गहने व घरेलू सामान बरामद किया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों पर अपराध क्रमांक 11/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
 प्रितम महंत पिता स्व. श्री सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्श,निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट जिला रायगढ़ (छ0ग0)
 कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्श, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट जिला रायगढ (छ0ग0)
 हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर जिला रायगढ (छ0ग0)

 

क्या है मैजिक कॉल ऐप

मैजिक कॉल ऐप असल में यूजर्स को अलग-अलग आवाज में बात करने की सुविधा देता है. इसके साथ ही एक ज्यादा बैकग्राउंड कॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है. हाल ही में इस तरह के ऐप से कई लोगो को ठगने का काम किया जा रहा है. 

ऑनलाइन ठगी होने पर क्या करें 

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बताते हैं कि साइबर क्राइम से जुड़े मामले पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां दोनों देखती हैं. अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार होते हैं, तो www.cybercrime.gov.in लिंक पर जाकर अपनी शिकायत रजिस्टर करा सकते हैं. इतना ही नहीं साइबर अपराधों से जुड़ेमामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 155260 पर की जा सकती है. 

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *