भारतीय ज्ञान परंपरा से निकला सकारात्मक संदेश: विकलांगता नहीं, क्षमता है पहचान कोरबा। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा में विकलांग विमर्श का पुनर्मूल्यांकन” विषय पर आयोजित बीसवीं राष्ट्रीय संगोष्ठी शासकीय महाविद्यालय दीपका, जिला कोरबा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। यह आयोजन न केवल अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. ममता ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं इस राष्ट्रीय आयोजन की…
कोरबा। दीपका स्थित शासकीय महाविद्यालय एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के बौद्धिक संगम का केंद्र बनने जा रहा है। दिनांक 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को यहां 20वीं एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से विद्वान, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह महत्वपूर्ण आयोजन शासकीय महाविद्यालय दीपका एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय है— “भारतीय ज्ञान परंपरा की कसौटी पर विकलांग-विमर्श का पुनर्मूल्यांकन” सुबह 9:30 बजे होगा शुभारंभ, होगा…