बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के तीजा तिहार का आयोजन संपन्न..

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को तीजा तिहार (प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह) का आयोजन बिलासपुर स्थित श्री त्रिवेणी भवन व्यापार विहार में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सम्पूर्ण प्रदेश से लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला थे। अध्यक्षता अंकित गौरहा सभापति जिला पंचायत बिलासपुर एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग स्वागत भाषण संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष शिवांजल शर्मा एवं आभार व्यक्त संगठन उपाध्यक्ष निमेष शुक्ला ने दिया।मंच संचालन बिलासपुर शहर अध्यक्ष श्रीमती रिचा पाठक ने किया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील महिला ब्राह्मण सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे श्रुति पांडेय,ऋचा पाठक,किरण दुबे,सीमा शर्मा,बीमा तिवारी,नीलम तिवारी का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताये नृत्य,गायन,रंगोली,मेहेंदी,फैंसी ड्रेस,तीज श्रृंगार आदि का आयोजन किया गया जिसमे समाज की महिलाओं एवं बच्चो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 500 से ज़्यादा महिलाओं को सोहगली भोज कराया गया एवं समस्त महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेट स्वरुप दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सहसचिव डॉ ऋचा पाण्डेय,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लतिका मिश्रा,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सीता शुक्ला,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अलका तिवारी,मोनिका मिश्रा,जिला अध्यक्ष श्रुति पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष श्याममणि तिवारी,किरण बाला पाण्डेय, शहर अध्यक्ष ऋचा पाठक,शहर सचिव मीनाक्षी तिवारी,ज्योति मिश्रा, राजीवलोचन शर्मा,पीयूष तिवारी,अनुराग शुक्ला,मयंक शर्मा,प्रांजल तिवारी,आर्यन शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *