बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचारी अधिकारियों के इशारे पर ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर ने बनाई भ्रष्टाचार की सड़क, क्या कर रहे हैं MD अमित कुमार एवं कलेक्टर अवनीश शरण? देखिए तस्वीरें

स्मार्ट सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की कितनी है चिंता, देखिए घटिया सड़क की तस्वीरें 

ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर पर इतने मेहरबान क्यों हैं MD अमित कुमार?

 

बिलासपुर: ये तस्वीरें नेहरू नगर में बनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क की है. इसे देखकर आप लोगों को समझ मे आ गया होगा कि इस सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है. लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़क का इतना जल्दी उखड़ना भ्रष्टाचार का होना दर्शाता है. स्मार्ट सिटी के हुए एवं चल रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट में काम से संबंधित कोई बोर्ड नहीं नजर आता है. इससे साफ हो जाता है कि अधिकारी इस वर्क में भ्रष्टाचार करने वाले हैं.

जब हमने स्मार्ट सिटी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर MD अमित कुमार को फोन लगाया तो उन्होंने कॉल रिसीव करना उचित नहीं समझा. जब हमने मैसेज किया तो उन्होंने मिलने के लिए एक टाइम दिया पर वे उस समय भी नहीं मिले. 

अमित कुमार का ये बर्ताव से समझ लीजिए की वे जर्जर हो रही स्मार्ट रोड को लेकर कितने गंभीर हैं. आपको बता दें जिस सड़क की हम बात कर रहे हैं अमित कुमार के बंगले से वाकिंग डिस्टेंस में है. 

जब तक इस तरह के लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होगी तब तक ये और लापरवाह हो जाएंगे, जो कि चिंता का विषय है. इससे छत्तीसगढ़ सरकार की इमेज खराब होना लाजमी है.

 

अगले एपिसोड में बताएंगे ये सड़क निर्माण किन किन अधिकारियों के निगरानी में बनाई गई है, पढ़ते रहिये न्यूज़ हब इनसाइट

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *