बिलासपुर: परिवर्तन-एक आशा की किरण की प्रीति ठक्कर एवं किरण पाठक ने कराया नेशनल लेवल की ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट

बिलासपुर: परिवर्तन-एक आशा की किरण की आयोजक प्रीति ठक्कर एवम् किरण पाठक के द्वारा नेशनल लेवल पर ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट रखा गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में सभी को हरियाली को दर्शाते हुए ग्रीन ड्रेस पहन कर अपने टैलेंट का 1 मिनट का वीडियो बनाना था. किसी ने डांस तो किसी ने गीत, कविता आदि टैलेंट को वीडियो के माध्यम से दिखाया. इस कॉन्टेस्ट की जज रायपुर से कीर्ति दुबे थी जिन्होंने निष्पक्ष चुनाव किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

प्रीति ठक्कर एवम् किरण पाठक से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की विनर रही रैनी क्वीन प्रांजली मिश्रा को छत्तीसगढ़ सावन क्वीन, मानसून क्वीन का खिताब महाराष्ट्र गोंदिया की श्रुति कदम और बिलासपुर की सुनीता सिंह को मिला. वहीं, रानी सिंह को धमाका क्वीन की उपाधि दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी विनर्स को परिवर्तन-एक आशा की किरण की तरफ से मोमेंटो, शेश, क्राउन कोरियर के द्वारा भेजा गया ही।

आयोजक प्रीति ठक्कर एवम् किरण पाठक ने बताया कि हम हमेशा महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए उनको एक मंच देते हैं जिसके माध्यम से वो अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला सके, इसी को ध्यान में रखते हुए हमने एक ऑनलाइन सावन क्वीन कॉन्टेस्ट रखा था,जिसमें छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, बिहार, वाराणसी आदि राज्यों से महिलाएं जुड़ी थीं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजली दुबे, रीता मौर्या, वसुधा शर्मा एवम अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी विविध प्रकार के खिताब से नवाजा गया, जिनके नाम हैं जलगांव(महाराष्ट्र) की खुश्बू डागा को ब्राइडल क्वीन, बिलासपुर की रश्मि उपाध्याय को सुपर फास्ट क्वीन, अर्चना ललित को वर्षा रानी, कंचन शाम कुवर को बिंदास क्वीन, मानसी होनप को बरखा रानी, निशा सक्सेना को हरियाली क्वीन, गोंदिया(महाराष्ट्र) की आशा उनडकट को सुरीली क्वीन, रायपुर की पूनम सिदार को रिमझिम रानी, ममता अग्रवाल को ब्यूटीफुल क्वीन, ज्योति मिश्रा को कोकिला क्वीन, सुरभि वाधवानी को एक्सप्रेशन क्वीन, कोरबा की गुंजन निहलानी को मेघा रानी, रायपुर की दृश्या वाडिया को बार्बी क्वीन, अंजली रावलानी को स्वीट सिक्सटीन, रायपुर की हर्षिता परवानी को बेस्ट परफॉमेंस क्वीन, सरोज शर्मा को मेलोडी क्वीन, हर्षा पोपट को एनर्जेटिक क्वीन, तेजल ठक्कर को बटरफ्लाई क्वीन, दिव्या पोपट को अंब्रेला क्वीन व रजनी बंसल को टैलेंटेड क्वीन. 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *