बिलासपुर: बीजेपी ने बिलासपुर को अब “बिलखतापुर” बना दिया है,आए दिन मासूम बच्चियों से दुष्कर्म- शैलेश पांडेय

महंगाई से सरकार मार रही है और नशे से गुंडे और अपराधी,मासूम जनता कहाँ जाये ?- शैलेश

सत्ता के नेता चुनाव में बब्बर शेर बने हुए थे,वास्तविकता में लोमड़ी से भी गए गुजरे निकले- शैलेश पांडे

शहर में बेटियाँ सुरक्षित नहीं, सरकंडा के विवेकानंद रेसीडेंसी की सामूहिक दुष्कर्म की घटना- पूर्व विधायक

क़ानून व्यवस्था झूल रही है,शहर में अपराध और दुर्घटना से बढ़ रहे है मौत के आँकड़े- पांडे

बिलासपुर: जबसे बीजेपी की सरकार प्रदेश में आयी है तबसे बिलासपुर में मौत के आँकड़े बढ़ते जा रहे है और जो हमारा बिलासपुर शहर है वो अब “*बिलखतापुर*” बनता जा रहा है, शहर में रास्ते चलते अपराध हो रहे है नागरिक गण इस आये दिन के बढ़ते अपराध से अत्यंत डरे हुएहैं। उक्त बातें पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कही।

पांडे ने कहा कि हाल ही में कई अपराध निर्दोष लोगो पर सड़क चलते चाकू अड़ाकर किए गए है और ये पहली बार नहीं हुआ है कि सरकंडा की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, ऐसा कई मासूम बच्चियों के साथ बिलासपुर में हो चुका है। शहर में चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी इस कदर बढ़ गई है कि हर रोज़ कोई न कोई घटना शहर में मारपीट और गुंडागर्दी की होती है।

शैलेश ने कहा कि  सरकार के 180 दिनों में अपराध का आँकड़ा इस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी अपने को अब सुरक्षित नहीं मानता है।सिर्फ़ छह महीने में 190 से ऊपर लूटमारी और 120 से ऊपर चाकूबाज़ी की घटनाएँ हो चुकी है और अपराधी क़ानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे है और बेख़ौफ़ बिलासपुर को बिलखतापुर बनाने में लगे हुए है।पुलिस और प्रशासन के प्रयास से नहीं रुक रहा है अपराध।

पूर्व विधायक ने कहा कि दुर्घटनाएँ भी बिलासपुर में इस कदर बढ़ गई है; क्योंकि कोई ध्यान नहीं दे रहा है हाल ही में किसी दैनिक अख़बार में आया था कि बिलासपुर में छह माह में 180 मौतें हो चुकी है और लगभग 650 दुर्घटनाएँ हुई है इससे साफ़ पता चलता है कि शहर में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल है। सड़को के लिए पर्याप्त फण्ड भी नहीं दे पा रही है सरकार, जिसके चलते दुर्घटनाएँ हो रही है।अधिकारी बिना राजनीतिक इक्षा शक्ति के कुछ नहीं कर सकते है। सत्ता के शहर के नेता केवल चुनाव तक बब्बर शेर बन रहे थे वास्तविकता में तो लोमड़ी से भी गए गुजरे हैं, जो चुनाव होते ही जनता को भूल गए।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *