बिलासपुर: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की स्वागत रैली में जेबकतरों ने लोगों की जेब काटकर बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की खोली पोल

बिलासपुर: केन्द्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर  की धरती पर पहुंचे   तोखन साहू   का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान कार्यकर्ताओं  के अलावा  अन्य संगठनों ने भी तोखन साहू का स्वागत किया. लेकिन इस दौरान  जेबकतरों की भी मौज हो गई. इन लोगों  ने जुलूस के  दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ कई  शिक्षकों एवं व्यापारियों की जेब काट दी.

बिलासपुर कैट के अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, कैट के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष जीतेन्द्र गांधी का पर्स जिसमें फ़ोरेन करंसी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड था, उसको जेबकतरों ने पार कर दिया और वहीं,  कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा का पर्स और कैट सदस्य विष्णु गुप्ता के जेब से भी पांच हजार रुपए निकाल लिए.

इनके अलावा जुलूस के बाद जब जिनकी जेब कटी,  उन्होंने ने अपनी जेब टटोली तब इस बात का खुलासा हुआ कि उनकी जेब काट ली गई है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने जेब काटी जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *