राजनांदगांव: राज्यस्तरीय हाॅकी प्रतियोगता को लेकर जिला हाॅकी संघ ने की बैठक

राजनांदगांव: आज 13 जून  दिन गुरूवार को सुबह 11 बजे ठाकुर प्यारे लाल उ.मा.शाला में जिला हाॅकी संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक, संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता व सचिव शिवनारायाण धकेता की उपस्थिति में संम्पन्न हुई.

सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष ने पिछले कार्यकाल में किये हाॅकी के विकास के कार्य की जानकारी देते हुए इस वर्ष भी संघ को जो दायित्व मिले है उसकी जानकारी दी। जिसके तहत स्थानीय खिलाड़ियों की लीग हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिये चर्चा की गई, जिसमें स्पर्धा आयोजित कर जिले की टीम बनाने के लिए आॅशा थाॅमस और अनुराज श्रीवास्तव को जूनियर वर्ग एवं किशोर धीवर व  शकिल अहमद को सबजूनियर वर्ग के लिए चयनकर्ता नियुक्त किया गया. इसके साथ ही 5वीं छत्तीसगढ राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता 20 से 28 जून तक सब जूनियर व जूनियर बालक/बालिका हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, जिसमें जूनियर वर्ग में आयोजन सचिव अनुराज श्रीवास्तव व सबजूनियर वर्ग का आयोजन सचिव प्रिंस भाटिया को को बनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के संयोजक नीलम जैन तथा महेंद्र ठाकुर होंगे। जिला हाॅकी संघ के सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व की भाॅति इस वर्ष भी हाॅकी इंडिया ने 2री जूनियर बालक/बालिका वेस्ट जोन राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी गई है जिसके सुचारू रूप से संचालन एवं अन्य विषयो को ध्यान में रखते हुए किए जाने का निर्णाय लिया गया है.  वेस्ट जोन के लिए संचालन समिति के संयोजक भुषण साव (वरिष्ठ हाॅकी खिलाडी) को नियुक्त किया गया है. वहीं, आयोजन सचिव फिरोज अंसारी होंगे.

जिला हाॅकी संघ के बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णाय लिया गया है कि वर्तमान में चल रहे जिला हाॅकी संघ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा अन्य पुरस्कार प्रदान किया जाए, उसी के साथ ही अगस्त माह में सीनियर मार्निग हाॅकी प्रतियोगिता 2024 का तथा सितम्बर- अक्टूबर में जिला हॉकी लीग आयोजन किये जाने संबंध में चर्चा की गई. 

उक्त बैठक में जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव  शिवनारायाण धकेता,  नीलमचंद जैन, भुषण साॅव,  आॅशा थामस,  गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी,  भागवत यादव,  अब्दुल कादिर,  महेन्द्र ठाकुर,  प्रिंस भाटिया,  अनुराज श्रीवास्तव, तुलसी सिन्हा, शकिल अहमद, राजेश निर्मलकर,  जावेद खान, किशोर धीवर, श्भिनव मिश्रा,  आशिष सिन्हा, खुशाल यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थें।

जिला हाॅकी संघ ने दी श्रद्धांजंलि

वरिष्ठ हाॅकी खिलाडी  गुरूचरण सिंह भाटिया एवं कु0अनिशा साहू (अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी ) के पिता  स्व.अगनूराम साहू के आकस्मिक निधन पर उन्हें उपस्थित सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन श्रद्धांजंलि अर्पित की गई.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    मेजबान टीम हाॅकी राजनांदगांव ने दोनों वर्ग में जीत दर्ज कर सेमीफायनल में बनाई जगह

    सांई राजनांदगांव ने स्पोटर्स अकादमी रायपुर को 11-0 गोल से पराजित कर सेमीफायनल में प्रवेश किया छत्तीसगढ हाॅकी सब जूनियर बालक/बालिका हाॅकी प्रतियोगिता राजनांदगांव। बालिका वर्ग में आज खेले गए पहले मैच में मेजबान हाॅकी टीम राजनांदगांव ने हाॅकी जांजगीर चांपा को को 10-0 गोल से हरा कर जीत दर्ज की दुसरे मैच में हाॅकी दुर्ग ने हाॅकी धमतरी को 6-0 से पराजित किया वंही तीसरे मैच में हाॅकी बेमेतरा ने हाॅकी बिलासपुर को 4-3 और चैथे मैच में सांई राजनांदगांव स्पोटर्स हाॅकी अकादमी रायपुर को…

    Continue reading
    सांई राजनांदगांव की बालिकाओं ने दिखाया दम, कबीरधाम को 12-0 गोल से पराजित किया

    5वीं राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ राजनादगांव। छत्तीसगढ हाॅकी व जिला हाॅकी संघ के तत्वधान में आयोजित की जा रही 5वीं छत्तीसगढ़ हाॅकी राज्यस्तरीय सबजुनियर बालक बालिका हाॅकी स्पर्धा में बालिका वर्ग में जांजगीर चांपा ने कोरबा को हाॅकी धमतरी ने हाॅकी बालोद को वहीं, हाॅकी बेमेतरा को टीम जगदलपुर के ना आने पर वाकओवर मिला और सांई राजनांदगांव ने कबीरधाम को पराजित करते हुए अपना विजय अभियान प्रारंभ किया। स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ सचिन बघेल जिला सहकारी केंद्रीय मार्यादित बैंक अध्यक्ष के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *