बिलासपुर: गुंडागर्दी करने वाले नहीं डर रहे IG एवँ SP से, प्रश्न हुआ खड़ा

कतियापारा जूना बिलासपुर में सड़क पर लड़ाई-झगड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही – पुलिस

वायरल वीडियो पर स्वयं संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही – पुलिस

गुंडागर्दी दहशत गर्दी पर बिलासपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति प्रहार जारी- पुलिस

मोहल्ले में अशांति फ़ैलाने वल्ले तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही- पुलिस

बिलासपुर: इस तरह के क्राइम से संबंधित मिलते जुलते शीर्षक बिलासपुर वासी पिछले कई दिनों से पढ़ रहे हैं. इससे समझ मे आता है कि क्राइम को अंजाम देने वाले बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही से बिलकुल भी नहीं डर रहे हैं. इससे समझ में आता है कि दहशतगर्दी फैलाने वालों के हौसले कितने बुलंद है.

अब पुलिस को भी कहना पड़ रहा है कि गुण्डागर्दी और दहशतगर्दी पर बिलासपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी.

जबकि IG एवँ SP क्राइम का ग्राफ कम करने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़ भी रही है. बावजूद इसके बदमाश लगातार दहशतगर्दी कर रहे हैं, जो कि चिंता का विषय भी बना हुआ है.

कोतवाली थाना क्षेत्र में कल रात हुई लड़ाई-झगड़े की घटना की बात करे तो इस दौरान हथियार निकलने की बात सामने आई है. जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में आई और दो युवकों को शांति भंग कर हंगामा करने की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है.

वहीं, बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसी तरह से गुंडागर्दी फ़ैलाने वालो पर विशेष निगाह है और यदि भविष्य में किसी प्रकार की घटना का वीडियो या जानकारी पुलिस को मिलती है तो ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत गुंडागर्दी-दहशत गर्दी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जब हमने इस मामले को लेकर और जानकारी लेने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सिटी कोतवाली टीआई को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. 

अब देखते हैं कि पुलिस के इस अभियान का बदमाशों पर कितना पड़ता है असर.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *