बिलासपुर: 13 लाख की मोटरसाइकिल को लाया गया थाने

13 लाख की मोटरसाइकिल में कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाली मोडिफाइड साइलेंसर लगी पाए जाने पर लाया गया ट्रैफिक थाने

 एएसपी एवं डीएसपी के नेतृत्व में मोटर व्हीकल एक्ट में अन्य कार्रवाई 10 मोडिफाइड साइलेंसर, 27 स्टाइलिश नंबर आड़े तिरछी नंबर, बिना नंबर पर कार्यवाही करते लाई गई मोटरसाइकिल ट्रैफिक थाने

बिलासपुर पुलिस (ट्रैफिक) द्वारा निरंतर की जा रही कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही, जिसके अंतर्गत आज पेट्रोलिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक डी०डी०सिंह आरक्षक यासीन हुसैन द्वारा “कावासाकी निंजा 1000 एस०एक्स०” जिसकी कीमत लगभग 13 लाख मोटरसाइकिल, जिसमें कर्कश ध्वनी उत्पन्न करने वाले मॉडिफाई प्रतिबंधित साइलेंसर लगा पाए जाने पर थाना यातायात कार्रवाई हेतु लाया गया। उक्त जानकारी ट्रैफिक एएसपी नीरज चंद्राकर ने दी.

 

नीरज चंद्राकर ने बताया कि बिलासपुर पुलिस (ट्रैफिक) द्वारा विभिन्न पेट्रोलिंग के दौरान एवं चौक चौराहा से 10 मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट एवं 27 ऐसे वाहन जिसमें नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से अंकित होना नहीं पाया गया एवं बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते पाए जाने पर थाना यातायात लाकर कार्यवाही की गई है.

इस संबंध में चंद्राकर ने बताया कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार कार्यवाही निरंतर जारी है और किसी भी स्थिति में कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन, बिना नंबर वाहनों को छोड़ नहीं जाएगा, अतः वाहन चालक यातायात नियम के अंतर्गत ही अपने वाहनों को चलाये.

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *