बिलासपुर: नेचर सिटी स्थित सीजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज का प्रोफेसर रवि कुमार गढ़ेवाल गिरफ्तार, छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का लगा गंभीर आरोप

बिलासपुर: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया(पीड़िता) इस आशय का लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि वो नेचर सिटी सकरी स्थित यह सीजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में नियमित छात्रा है। इसी कॉलेज में आरोपी रवि कुमार गढ़ेवाल प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है, जो मेंटल सॉईकोलॉजी तथा नर्सिंग विषय पढ़ता है। 20 फरवरी को प्रोफेसर रवि कुमार गढ़ेवाल अपने वाट्सएप से प्रार्थीया के वाट्सएप चैटिंग (मैसेज) कर परीक्षा में पास होने के लिये एक विषय का 25,000/- रूपये लगना, पैसे को आरोपी के द्वारा पे करना, जिसके एवज में साथ में सोने (हमबिस्तर) होने बाबत् अश्लील मैसेज भेजा गया है। प्रार्थीया की सहेली भी इसी कॉलेज की पूर्व छात्रा है। आरोपी रवि कुमार गढ़ेवाल के द्वारा प्रार्थीया की सहेली के मोबाइल नंबर पर भी इसी प्रकार का अश्लील मैसेज किया गया है। उक्त जानकारी देते पुलिस अधिकारी रोशन आहूजा ने बताया कि प्रार्थीया की लिखित शिकायत पर अपराध पंजीबध्द किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।  आरोपी से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं वाट्सएप चैटिंग स्क्रीनशॉट प्रिंट को मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

 

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *