बिलासपुर: चपरासी ने कुलपति बंश गोपाल सिंह को दी थी धमकी, गिरफ्तार

पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति को साधारण डाक से धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी कोनी पुलिस द्वारा गिरफ्त

आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय विश्वविद्यालय में भृत्य के पद पर है कार्यरत

आरोपी संतोष पाण्डेय को धारा 506, 507 भादंवि के तहत गिरफ्तार कर किया गया विधिवत कार्यवाही

 

बिलासपुर:  19 दिसंबर 23 को पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिंह को एक साधारण डाक से फर्जी नाम पता लिखकर एक धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए वेतन बढ़ाने, नई भर्ती पर रोक लगाने सहित गाली गलौज लेख कर पत्र भेजा गया था प्राथी कि रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त जानकारी देते हुए कोनी पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान थाना कोनी का पुलिस टीम विश्वविद्यालय पहुंच कर सभी अधिकारी कर्मचारियों का पिछले एक साल के छुट्टी के आवेदन पत्रों को मंगाकर हस्तलिपि से मिलान कर मामले में कई लोगों से कड़ी पूछताछ कर विवेचना प्रारंभ किया गया था, जिसमें पता चला कि 6 माह पूर्व भी विश्वविद्यालय में काम करने वाला मानदेय भृत्य संतोष कुमार पाण्डेय कुलपति को नये भर्ती कैसे लोगे मैं देखता हूं कहकर धमकी दिया गया था। छुट्टी के आवेदन पत्र व धमकी भरा पत्र के हेण्ड राइटिंग मेच होने पर आरोपी को कड़ी पूछताछ करने पर पिछले 18 वर्षों से मानदेय पर भृत्य का काम करना रेगुलर नहीं हो पाने से उक्त कदम उठाना आरोपी के द्वारा स्वीकार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार पाण्डेय पिता रमेश कुमार पाण्डेय उम्र 47 वर्ष साकिन लमेर, थाना कोटा, बिलासपुर को धारा 506, 507 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है जिसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है।

 

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *