खुशखबरी: एसआर हॉस्पिटल में शुरू हुआ पैरामेडिकल कोर्स

दुर्ग-भिलाई के स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन व ऑपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स की मिलेगी ट्रेनिंग

भिलाई। दुर्ग जिले के सबसे बड़े निजी चिकित्सालय एस. आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली धमधा रोड़ दुर्ग में छ.ग.शासन के पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू हो चुका है।अस्पताल प्रबंधन को छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के अधिनस्थ छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा पैरामेडिकल पाठयकम संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ शासन द्वारा अनापत्ति प्रदान करने के पश्चात छ.ग.पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा विधिवत अनुमति दी गई है।

पैरामेडिकल कोर्स के संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेन्डेन्ट व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस पी केसरवानी ने बताया कि छ ग शासन के पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा एस.आर. हॉस्पिटल को पैथालॉजी लैब टेक्निशियन, एक्स रे टेक्निशियन, ऑपरेशन थयेटर टेक्निशियन कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान करने की अनुमति दी गई है। जिसमें पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की 20 सीटें व एक्स रे टेक्निशियन की 30 सीटें व आँपरेशन थयेटर टेक्निशियन की 30 सीटें है। इस प्रकार दुर्ग संभाग में एस.आर. हॉस्पिटल में छ ग पैरामेडिकल कार्स के लिए सर्वाधिक 80 सीटें हैं।

डॉ केसरवानी ने बताया कि यह पाठ्यक्रम एक वर्षीय सर्टीफिकेट कोर्स है। जिसका पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल में होता है। इस कोर्स में 10+2 पैटर्न में बारहवी या समकक्ष बायोलीजी पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा ग्रुप (फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी) के छात्र एवं छात्राएं ही प्रवेश ले सकते हैं। वर्तमान में इन सभी कोर्सेस के लिए प्रवेश प्रांरभ है। प्रवेश की अंतिम तिथी 30 दिसम्बर 2023 है। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए 10 वी एवं 12 वी मार्कशीट व आई डी प्रुफ व अन्य दस्तावेज की आवश्कता होगी। छात्र-छात्राओं के लिए अस्पताल में ही हॉस्टल व मेस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स देंगे प्रशिक्षण
डॉ केसरवानी ने बताया कि सभी छात्र व छात्राओं को अनुभवी डॉक्टर व सिनियर टीचर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वंय के 180 बिस्तरों के अस्पताल में प्रेक्टीकल कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अस्पताल में छात्र व छात्राओं को इर्न्टनशीप करने की सुविधा भी दी जाएगी। डॉ केसरवानी ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद जॉब प्लेसमेन्ट की सुविधा भी दी जाएगी। छात्र अपनी सुविधा अनुसार नौकरी का चयन भी कर सकते हैं। यही नहीं एस आर हॉस्पिटल में छात्र-छात्राओं के लिए सेन्ट्रल लाइब्रेरी व डिजीटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

कोर्स पूरा होने के बाद प्रतिष्ठित अस्पतालों में मिलेगा सेवा मौका

डॉ केसरवानी ने यह भी बताया कि पैरामेडिकल पाठ्यकम के पश्चात सरकारी नौकरी के साथ देश के प्रतिष्ठित अस्पतालो में मरीजो की सेवा करने का अवसर निश्चित रूप से मिलता है। शासकीय प्रयोगशाला में पैथालॉजी लैब टेक्निशियन की मांग निरन्तर बनी रहती है। एस आर हॉस्पिटल 180 बिस्तरो का दुर्ग जिले का सबसे बडा निजी अस्पताल है। अस्पताल को आयुष्मान भारत, रेलवे, सीजीएचएस, सीएसपीडीसीएल व अन्य सभी शासकीय कर्मचारियों के ईलाज के लिए मान्यता प्राप्त है। क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ ट्रामा सेन्टर होने के कारण अस्पताल में गंभीर मरीज उपचार व ऑपरेशन के लिए निरन्तर भर्ती होते है।

छात्र-छात्राएं इस सुनहरे अवसर का लाभ लें : संजय तिवारी (चेयरमेन)
एस. आर. अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने मेडिकल फील्ड में सेवा देने के इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मेडीकल के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है जिसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। संजय तिवारी ने यह भी बताया कि वैश्विक महामारी कोविड के संकमंण में पूरे विश्व में डॉक्टर्स, नर्सेस, टेक्निशियन व अस्पताल की टीम ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मानव सेवा की है। जिसके कारण समाज में देवदूत जैसे सम्मान जनक शब्दो से भी सम्बोधन किया जाता है। मेडीकल फिल्ड अत्यन्त ही सम्मानजनक फिल्ड है । आज प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. एस पी केसरवानी, विजय गवान्डे, जे एन पाण्डेय, मनोज साहू मो जाकीर, राजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *