बिलासपुर: माँ महामाया साहित्यिक संस्थान बिलासपुर के तत्वावधान में राजीव गांधी चौक स्थित जे.पी. वर्मा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक ऐतिहासिक और भव्य गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन व कृतित्व पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन पुस्तक ‘अटल जी और मोदी जी’ का लोकार्पण किया गया।
यह गरिमामय पुस्तक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को प्रेषित की जाएगी।
Table of Contents
Toggleभव्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र दुबे ने की। पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों और गणमान्य हस्तियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
-
न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बाजपेयी (पूर्व न्यायाधीश)
-
डॉ. श्री एस.के. निराला
-
श्रीमती शशि सुरेन्द्र दुबे (रायपुर)
-
श्रीमती स्मृति जैन (बीजेपी नेत्री एवं समाज सेविका)
-
श्रीमती सीमा संजय सिंह (बिलासपुर पार्षद एवं MIC सदस्य)
-
डॉ. प्रीति प्रसाद
-
श्रीमती सीमा निगम (रायपुर)
-
डॉ. सतीश दुबे (प्राचार्य)
7 राज्यों के 51 साहित्यकारों की अनमोल कृतियां
कार्यक्रम के संयोजक भूपेन्द्र श्रीवास्तव और मनोज कुमार पटेल (जिनके कुशल संपादन में यह संकलन तैयार हुआ है) ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन में भारत के 7 अलग-अलग राज्यों से 51 प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने अटल जी और मोदी जी के व्यक्तित्व पर अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रेषित की हैं।
71 उत्कृष्ट विभूतियों का महा-सम्मान
समारोह में कला, साहित्य, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 71 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया:
-
उत्कृष्ट साहित्य सम्मान (51 साहित्यकार): डॉ. वर्षा शर्मा, श्रीमती रुक्मिणी सिंह, प्रीतम सिंह मरावी, डॉ. सपन सिन्हा, श्रीमती चंचल विजय शुक्ला, श्रीमती नीता गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा सरोज, श्रीमती नीता पांडे, डॉ. सीमा निगम, डॉ. मणि मेखला शुक्ला, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, डॉ. सुधा देवांगन, हरि शंकर तिवारी, श्री मुकेश कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण क्षत्रिय, मंजुल श्रीवास्तव, मनोज कुमार पटेल, हेमलता पटेल, डॉ. रजनीश कुमार मुकेश, श्री मनोज यादव, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्री दीपक दुबे, सत्य नारायण तिवारी, प्रिय रंजन किशोर प्रसाद, विनय कुमार पाठक, तुलसी राम राजस्थानी, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती शांति सोनी, डॉ. मकर ध्वज श्रीवास्तव, श्रीमती दीपमाला वैष्णव, मणि शंकर दुबे, मंजुलता मेरसा, डॉ. प्रीति प्रसाद, डॉ. बोधि राम साहू, डॉ. शिव शरण श्रीवास्तव, डॉ. किरण राठौर, श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, नंद किशोर गौतम, डॉ. जितेन्द्र गंगवार, सुबोध कुमार दास मधुपति, अनिल सिंह बच्चू, श्रीमती जलेश्वरी वस्त्रकार, जगदीश चन्द्र वर्मा, अंजनी कुमार तिवारी, श्रीमती वर्षा ठक्कर, डॉ. पिंकी गौड़, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, जगदीश सोनी, हरि प्रकाश गुप्ता।
-
उत्कृष्ट समाज सेवा रत्न: मदन कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती रूपाली श्रीवास्तव, जयंती प्रभाकर राव, गजेंद्र श्रीवास्तव।
-
पत्रकार रत्न: सुरेश सिंह बैस, सुरेंद्र वर्मा।
-
शिक्षक रत्न: डॉ. किरण राठौर, आंचल वर्मा।
-
चिकित्सक सम्मान: डॉ. कुश श्रीवास्तव, डॉ. जमुना प्रसाद कौशिक।
-
उत्कृष्ट प्रतिभा रत्न (बाल कलाकार एवं गायन): मास्टर तनिष्क वर्मा, कुमारी मयशि खंडेलवाल (गायन), श्रीमती आस्था श्रीवास्तव (गायन)।
-
उत्कृष्ट खेल सम्मान: कुमारी समृद्धि श्रीवास्तव।
-
शिक्षाविद सम्मान: डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मकर ध्वज श्रीवास्तव।
बिलासपुर की पावन भूमि पर आयोजित इस अभूतपूर्व साहित्यिक महाकुंभ ने शहर का मान राष्ट्रीय पटल पर और अधिक ऊंचा कर दिया है!







