बिलासपुर: विजय केशरवानी का सवाल—‘बेलतरा बदलापुर क्यों बन गया? प्रशासन इतना असहाय और मजबूर क्यों है?’

बेलतरा में 50 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कथित मुरुम उत्खनन, रॉयल्टी चोरी का आरोप! बदहाल सड़कों पर भी कांग्रेस ने घेरा विधायक सुशांत शुक्ला को

विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, वाटर कैनन की बौछारों के बीच डटे रहे विजय केशरवानी

बेलतरा में ‘बदलापुर’ का आरोप, सीमांकन से लेकर कथित अवैध मुरुम उत्खनन तक उठे सवाल; हजारों कांग्रेसजनों के प्रदर्शन से गरमाई सियासत

बिलासपुर। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बेलतरा, बिलासपुर, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी और कोटा से पहुंचे कांग्रेसजनों ने विधायक सुशांत शुक्ला और प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट घेराव किया। सीमांकन में कथित राजनीतिक दबाव, बदहाल सड़कें, अवैध मुरुम उत्खनन सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने जवाबदेही की मांग की।

नेहरू चौक पर सभा के दौरान केशरवानी ने आरोप लगाया कि प्रशासन विधायक के दबाव में काम कर रहा है और विपक्षी जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, “बेलतरा बदलापुर क्यों बन गया? प्रशासन इतना असहाय और मजबूर क्यों है?”

कांग्रेस ने 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में कथित मुरुम उत्खनन, रॉयल्टी चोरी और खराब सड़कों की जांच की मांग की। सीमांकन की कार्रवाई किस नियम के तहत हुई, इसे लेकर तहसीलदार की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के मुताबिक, बौछारों के दौरान विजय केशरवानी को चोट लगी, लेकिन वे व्हीलचेयर पर बैठकर भी प्रदर्शन में डटे रहे।

कांग्रेस का सवाल—विधायक सुशांत शुक्ला के क्षेत्र में विकास की जवाबदेही कौन लेगा? अब इन आरोपों पर विधायक और प्रशासन का पक्ष तथा संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच अहम होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में सुरों का महासंग्राम! ‘तिनक धिन्न धा’ खोजेगा छत्तीसगढ़ की गोल्डन वॉयस, विजेता को ₹50 हजार का इनाम

    27 दिसंबर को बिलासपुर में होगा राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन, ग्रैंड फिनाले में लाइव बैंड के साथ गूंजेगी चयनित गायकों की आवाज बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की संगीत प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में सप्त सुरम ट्रस्ट एक नई पहल के साथ सामने आया है। राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता ‘तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़’ के जरिए प्रदेश की गायन प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। प्रतियोगिता का बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा, जहां अपनी आवाज के दम पर प्रतिभागियों को…

    Continue reading
    बिलासपुर: सरकंडा आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका की कथित अश्लील रील वायरल! शिक्षा के मंदिर से सोशल मीडिया तक मचा बवाल

    स्कूल में शिक्षा जरूरी या रील की लोकप्रियता? आत्मानंद विद्यालय पर उठते सवालों का जवाब कौन देगा? बिलासपुर। स्कूल बच्चों का भविष्य गढ़ने की जगह है, किसी की सोशल मीडिया लोकप्रियता बढ़ाने का मंच नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकंडा स्थित आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर विद्यार्थियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लाइक और फॉलो कराने के आरोप ने शिक्षा व्यवस्था की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला केवल रील बनाने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *