बिलासपुर में हुई 48 लाख 91 हजार रुपये की ठगी

बिलासपुर रेंज CYBER थाना में दर्ज एक ऑनलाइन फायनेशियल फ्रॉड मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। 

घटना का विवरण

 प्रार्थी सौरभ साहू, जो एक शिक्षक हैं, को व्हाट्सएप के माध्यम से एक पार्ट-टाइम जॉब के लिए संपर्क किया गया। आरोपियों ने प्रार्थी को हेल्सबर्ग नामक वेबसाइट में निवेश करने के लिए राजी किया और इस प्रक्रिया में उसे कुल 48,91,061 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। आरोपी फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी करते थे।

आरोपी

  1. शाकिब अंसारी (उम्र 27 वर्ष), निवासी भिवंडी, महाराष्ट्र
  2. अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम (उम्र 20 वर्ष), निवासी भिवंडी, महाराष्ट्र
  3. अंसारी फुजैल अहमद (उम्र 21 वर्ष), निवासी भिवंडी, महाराष्ट्र

अंतराज्यीय ठगी का खुलासा

 गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क फ्राम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी और डिजिटल अरेस्ट जैसे नामों पर धोखाधड़ी करते थे। इसके लिए वे विभिन्न राज्यों से 50 हजार रुपये में बैंक खाते और 1000 रुपये में सिम कार्ड खरीदते थे। इसके अलावा, उन्होंने यूएसडीटी और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन भी किया।

आरोपियों के पास से कई सिम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, शाकिब अंसारी द्वारा ठगी की रकम से भिवंडी में 65 लाख रुपये में 400 वर्ग फीट की जमीन खरीदी जाने की जानकारी मिली है। संबंधित बैंक को पत्राचार कर राशि को होल्ड करने की कार्रवाई की गई है।

पुलिस कार्यवाही जारी

इस मामले में आरोपियों का रिमांड लेकर अन्य आरोपियों और ठगी की गई राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है। रेंज सायबर थाना बिलासपुर द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *