बिलासपुर: खनिज अधिकारी दिनेश मिश्रा, अनिल साहू एवं राहुल गुलाटी के नाक के नीचे नियम विरुद्ध संचालित थी 4 खदानें

नियम-कायदों का उल्लंघन करने वाले 4 खदान सील

चार स्थलों पर 150 घन.मी रेत का अवैध भण्डारण जब्त

खनिज के अवैध परिवहन करते छह हाईवा पर कार्रवाई

बिलासपुर: सत्ता बदलते ही निकम्में अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में ज्यादा दिखने लगे हैं जिसका परिणाम है कि खनिज की चोरी करने वालों पर कार्यवाही बीच बीच में हो रही है. आपको बता दें कि खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी. टीम ने मस्तुरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया गया. टीम द्वारा मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तुरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तुरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तुरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा उक्त चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया. किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जिसके कारण उक्त चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग द्वारा बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया. इस क्रम में राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया. उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है.

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *