बिलासपुर: कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ हुई एफआईआर

आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई, शासकीय संपत्ति का दुरूपयोग, लगाए गए थे कटआउट- पोस्टर

निगम प्रशासन ने कराया एफआईआर

बिलासपुर- आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेंद्र गंगोत्री के खिलाफ एफआईआर की गई है। सड़क के डिवाइडर में लगे पोल में उक्त नेता द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कटआउट पोस्टर लगवाया गया था, जिसे निगम द्वारा हटाया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा तोरवा थाने में कांग्रेस प्रदेश महसचिव महेंद्र गंगोत्री के विरूद्ध आवेदन पर छ.ग.संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महेंद्र गंगोत्री
  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *