बिलासपुर: आदिवासी विभाग के विवादित अधिकारी सीएल जायसवाल की रिटायरमेंट पार्टी बड़े होटल में हुई चंदे के पैसे से, बना चर्चा का विषय

सीएल जायसवाल की रिटायर्डमेंट पार्टी सुर्खियों में

बिलासपुर: आदिवासी विभाग के एक बड़े अधिकारी मार्च में रिटायर हुए, लेकिन उनकी रिटायरमेंट पार्टी में कुछ ऐसा हुआ जो सुर्खियों में है। स्वाभाविक रूप से एक रिटायरमेंट पार्टी आयोजित की जाती है, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन पारंपरिक तरीके से नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, यह पार्टी बड़े होटल में आयोजित की गई थी, और चंदा वसूलने का मामला भी सामने आया है।

सूत्र बताते हैं कि रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों से एकत्रित चंदे से हुआ। यह चंदा करीब 2 से 3 लाख रुपये के बीच वसूल हुआ।

कायदे से रिटायरमेंट पार्टी का आयोजन संबंधित अधिकारी द्वारा दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी की जिम्मेदारी उस विवादित जूनियर अकाउंटेंट के पास थी, जो GPM में ट्रांसफर होने के बावजूद बिलासपुर में अपनी जड़ें जमाए हुए है और जो पहले भी विवादों में रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, चंदे की पूरी राशि इस जूनियर अकाउंटेंट के पास एकत्रित हुई. जिससे अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 

बिलासपुर: आदिवासी विभाग का मामला

सुर्खियों में पवन शर्मा

जीपीएम में ट्रांसफर होने के बावजूद भी बिलासपुर में जमे हुए हैं लेखा अधिकारी पवन शर्मा, बात पहुंची आयुक्त पदुम सिंह एल्मा तक

  • Related Posts

    RTI की धज्जियाँ उड़ा रहे बिलासपुर आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त संजय चंदेल! एक ही तरह की जानकारी पर दो अलग-अलग जवाब, अधिकारी कटघरे में

    RTI की धज्जियाँ उड़ा रहे सहायक आयुक्त! धारा 8(1) ञ का गलत इस्तेमाल बिलासपुर। बिलासपुर में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त संजय चन्देल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई एक जैसी जानकारी पर दो अलग-अलग जवाब देकर उन्होंने न सिर्फ पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि कानून की मंशा को भी कठघरे में ला खड़ा किया है। RTI कार्यकर्ता द्वारा सहायक ग्रेड-3 संजय शुक्ला के प्रथम नियुक्ति आदेश की प्रति मांगे जाने पर विभाग…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *