बिलासपुर: महिला जागृति समूह के समर कैंप का हुआ समापन

बिलासपुर: महिला जागृति समूह द्वारा बालमुकुंद स्कूल भारतीय नगर में समूह की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ.ज्योति सक्सेना और सचिव बिंदु सिंह के नेतृत्व में आयोजित समर कैंप में अंतिम दिवस पर बेस्ट आउट ऑफ द बेस्ट की कंपटीशन रखी गई, जिसमें सारे प्रतिभागियों को महिला जागृति समूह की जय श्री साहू की और से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, हस्तकला तज्ञ प्रीति ठक्कर ने बच्चों को कबाड जुगाड़ कर से घर एवं विद्यालय में उपयोगी सजावटी चीजों का प्रशिक्षण दिया l यह प्रतिभा निखार प्रतियोगिता बालमुकुंद स्कूल की प्रिंसिपल निशा क्षत्रिय मैम के नेतृत्व में रखा गया था।

महिला जागृति समूह की सचिव बिंदु द्वारा सभी कंपटीशन के विजेता बच्चों को गिफ्ट दिया गया साथ ही अश्विनी यादव और किरण पाठक द्वारा गेम का भी आयोजन किया गया था, जिसमें विजेता को प्रीति ठक्कर द्वारा गिफ्ट दिए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राज द्वितीय पुरस्कार अमित यादव और तृतीय मुस्कान को दिया गया। खेल में प्रथम कामना मनोहर द्वितीय जानवि लहरे, तृतीय आशिया खातून को दिया गया, कार्यक्रम का जजमेंट श्रीमती बीना ठक्कर, सुष्मिता दास, शीला शर्मा द्वारा किया गया। समूह की सभी सखियों के सहयोग से कार्यकम सफल रहा। आगे भी इस तरह के आयोजन महिला जागृति समूह की और से अनवरत रूप से जारी रहेंगे।

उक्त जानकारी समाजसेवी प्रीति ठक्कर ने मीडिया को दी।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *